Amit mishra: Cricket News & Match Updates
रणजी ट्रॉफी : रेलवे ने उत्तर प्रदेश को 175 रन पर समेटा, अमित मिश्रा की गेंदबाजी का कहर
मेरठ, 10 दिसम्बर| अमित मिश्रा और हिमांशु सांगवान के चार-चार विकेटों की मदद से रेलवे ने यहां जारी रणजी ट्रॉफी-2019-20 सीजन के राउंड वन मैच में दूसरे दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश को उसकी पहली पारी में 175 रन पर समेट दिया। पहली पारी में 253 रन बनाने वाली रेलवे ने अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 58 रन बनाए लिए हैं और उसकी बढ़त 136 रन की हो गई है। स्टंप्स के समय दिनेश मोर 16 और कप्तान कर्ण शर्मा खाता खोले बिना नाबाद लौटे।
रेलवे की ओर से शिवम मावी ने तीन और यश दयाल ने दो विकेट लिए हैं। इससे पहले रेलवे ने अपने कल के स्कोर आठ विकेट पर 244 रन से आगे खेलना शुरू किया और वह 253 रन पर सिमट गई।
इसके बाद रेलवे ने उत्तर प्रदेश को भी 175 रनों पर ढेर कर दिया। उत्तर प्रदेश के लिए अल्मस शौकत ने सर्वाधिक नाबाद 92 रनों की पारी खेली। रेलवे की ओर से अमित मिश्रा और हिमांशु सांगवान के चार-चार विकेटों के अलावा प्रदीप टी और कप्तान कर्ण शर्मा को एक-एक विकेट मिला।
Related Cricket News for Amit mishra - Tesst
अमित मिश्रा आईपीएल में फील्डिंग में रुकावट पर आउट होने वाले दूसरे खिलाड़ी बने
IPL: Amit Mishra 2nd player to get out for obstruction
अमित मिश्रा ने खोला आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की कामयाबी का राज
दिल्ली के ड्रेसिंग रूम की सकारात्मकता पसंद आई : मिश्रा
Love the positivity in this Delhi Capitals dressing room, says Amit Mishra
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
अमित मिश्रा बोले,IPL 2019 में ये खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स की कामयाबी में निभाएगा अहम रोल
Couple of variations added in my bowling, says Mishra
Poor technique, not pitches responsible for Proteas' loss : Amit Mishra
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16