Anrich nortje: Cricket News & Match Updates
गुजरात टाइटंस से हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई खुशखबरी, हेड कोच रिकी पोंटिंग ने किया है खुलासा
ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपटिल्स की टीम ने शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच 14 रनों से गंवा दिया, जिसके बाद कप्तान पंत अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी नाखुश नज़र आए। लेकिन अब टीम के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है, दरअसल दिल्ली कैपिटल्स को अपना अगला मैच 7 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है जिसके लिए स्टार बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर और गन गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया उपलब्ध हो सकते हैं। इस बात का खुलासा खुद टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने किया है।
रिकी पोंटिंग ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच के बाद बातचीत करते हुए बताया, 'एनरिक नॉर्खिया ने सुबह वार्मअप मैच में सौ प्रतिशत गेंदबाज़ी की थी। मेरे अनुसार वह 4 या 5 ओवर का स्पेल अपनी सौ प्रतिशत क्षमता के साथ कर सकता है। अगर साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड उन्हें मंजूरी देता है, तो उन्हें खेलना चाहिए। अगले मैच से पहले हमारे पास कुछ दिन(7 अप्रैल) हैं। हमे उम्मीद है कि वह मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।' Read More...