As afghanistan
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐलान, स्पिनरों के बाद अब दिग्गज तेज गेंदबाजों की तलाश शुरू
10 मई। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक के अपने सफर में स्पिनरों के दम पर कमाल करती आई है लेकिन अब हालात बदलने वाले हैं क्योंकि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने देश में तेज गेंदबाज विकसित करने के लिए रणनीति बना ली है।
अफगानिस्तान ने विश्व क्रिकेट को राशिद खान और मुजीब-उर-रहमान जैसे नायाब स्पिनर दिए हैं और इनकी बदौलत अफगान टीम लम्बे समय से बड़ी-बड़ी टीमों को पानी पिलाती रही है। एसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की मानें तो अब हालात बदलने वाले हैं क्योंकि उनका पूरा ध्यान अब देश में तेज गेंदबाजों की खेप पैदा करने पर है।
एसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी असदुल्लाह खान ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम से इतर आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत में कहा कि उनके देश की घरेलू क्रिकेट बेहद मजबूत है और इसलिए राशिद, मुजीब, नबी जैसे खिलाड़ी निकले और अब उनका ध्यान अगले दो साल में अच्छे तेज गेंदबाज तैयार करने पर है।
असदुल्लाह ने कहा, "देखिए क्रिकेट या कोई भी खेल दिलचस्पी से होता है। अगर आप दिलचस्पी से खेलेंगे तो जगह वगैरह का कोइ मतलब नहीं बनता। अगर आपको शौक है। आपके अंदर जुनून है तो आप कहीं भी कुछ भी सीख सकते हैं।"
उन्होंने कहा, "हमारी घरेलू क्रिकेट मजबूत नहीं होती तो हमारे पास नबी, राशिद और मुजीब जैसे खिलाड़ी नहीं होते। हमारी घरेलू क्रिकेट काफी मजबूत है। हम उसमें हर साल बदलाव करते रहते हैं। हम जरूरत के हिसाब से बदलाव करते हैं। जैसे कि अब हमारी अगली रणनीति ज्यादा से ज्यादा तेज गेंदबाजों को तैयार करने की है। अगले दो साल में हमारे पास अच्छे तेज गेंदबाज होंगे।"
अफगानिस्तान 30 मई से इंग्लैंड में विश्व कप में शिरकत करेगी और एक जून को उसके सामने आस्ट्रेलिया की चुनौती होगी। असदुल्लाह ने माना कि उनके सामने यह विश्व कप चुनौती है लेकिन सिर्फ उनकी टीम के लिए नहीं, सभी टीमों के लिए यह टूर्नामेंट चुनौती से भरा है।
उन्होंने कहा, "चुनौती तो हमेशा रहती है। विश्व कप में सभी फुल मेम्बर्स हैं। वहां खेलना चुनौती तो होगी, लेकिन वह सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि सभी टीमों के लिए चुनौती है। वहां गलती करने के मौके कम होंगे। जितनी कम गलतियां करोगे उतने ही मैच जीतोगे।"
इंग्लैंड की परिस्थतियों में खेलने को लेकर असदुल्लाह ने कहा, "हम बीते चार महीनों से अलग-अलग परिस्थितियों में अभ्यास कर रहे हैं। हमने दक्षिण अफ्रीका में भी अभ्यास किया। हमारी टीम स्कॉटलैंड गई हुई है। इसके बाद हम आयरलैंड से खेलेंगे तो हम विश्व कप के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।"
अफगानिस्तान इस समय विश्व क्रिकेट में एक ऐसी टीम है जो सीमित ओवरों में किसी भी टीम को कभी भी हराने का माद्दा रखती है। सीईओ ने कहा कि सिर्फ क्रिकेट में ही नहीं अफगानिस्तान का इतिहास गवाह है कि अफगानी कुछ भी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, "पहले हमारी सोच सिर्फ यह रहती थी कि हम खेलने जा रहे हैं लेकिन इस बार हम जीतने के लिए जा रहे हैं। अफगानिस्तान का इतिहास उठा के देख लें तो इस देश ने हमेशा ऐसा ही किया। आप किसी भी क्षेत्र में हमारा इतिहास उठा के देख लें। क्रिकेट में बीते 10 साल से हमने जो सुधार किया है, वो दुनिया के सामने है। हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं और हराएंगे भी।"
बीते महीने एसीबी ने कप्तानी में बदलाव करते हुए असगर स्टानिकजाई को हटा गुलबदीन नैब को टीम की कप्तान नियुक्त किया था। जिसके बाद टीम के दो अहम खिलाड़ियों राशिद और नबी ने सोशल नेटवर्किं ग साइट्स पर इसे लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया था। इस विवाद पर असदुल्लाह ने कहा, "यह हर किसी की अपनी राय है कि वो किस तरीके से इसे देखते हैं। हमारी चयन समिति ने भी इसे देखा है तो जो कमी थी उसे पूरा करने की कोशिश की है। अब इस मसले को सुलझा लिया गया है।"
Related Cricket News on As afghanistan
-
इस कारण कप्तानी में किया गया बदलाव, अफगानिस्तान के मुख्य मुख्य चयनकर्ता ने खोला राज
7 मई। इंग्लैंड में इसी महीने से शुरू हो रहे विश्व कप से एक महीने पहले टीम के नेतृत्व में बदलाव करने पर अफगानिस्तान क्रिकेट संघ (एसीबी) के मुख्य चयनकर्ता दौलत खान अहमदजाई ने मंगलवार को ...
-
2019 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का हुआ ऐलान,3 साल बाद इस खिलाड़ी को मिला मौका
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (CRICKETNMORE)| दांए हाथ के तेज गेंदबाज हामिद हसन को 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई अफगानिस्तान की टीम में शामिल किया ...
-
वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला, इसे बनाया वनडे टीम का नया कप्तान
5 अप्रैल। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने असगर अफगान को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की कप्तानी से बर्खास्त कर दिया है। एसीबी ने शुक्रवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। बोर्ड ने बताया कि ...
-
AFG vs IRE: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की पहली टेस्ट जीत पर कप्तान असफर अफगान ने कही ये बात
देहरादून, 18 मार्च (CRICKETNMORE)| अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान असगर अफगान अपनी टीम के साथ टेस्ट क्रिकेट में पहली जीत दर्ज करने के बाद बेहद खुश नजर आए और इस जीत को उनके देश और ...
-
RECORD: अफगानिस्तान ने पहला टेस्ट जीतकर रचा इतिहास,ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की तीसरी टीम बनी
देहरादून, 18 मार्च (CRICKETNMORE)| रहमत शाह के 76 और एहसानउल्लाह जनत के नाबाद 65 रनों की बदौलत अफगानिस्तान ने सोमवार को यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड को 7 विकेट से मात देकर ...
-
AFG vs IRE: अफगानिस्तान ने एकमात्र टेस्ट में आयरलैंड को 7 विकेट से हराया, बनाया ये रिकॉर्ड
देहरादून, 18 मार्च (CRICKETNMORE)| रहमत शाह के 76 और एहसानउल्लाह जनत के नाबाद 65 रनों की बदौलत अफगानिस्तान ने सोमवार को यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड को 7 विकेट से मात देकर ...
-
AFG vs IRE: इतिहास रचने के करीब अफगानिस्तान क्रिकेट टीम,राशिद खान ने किया कमाल
देहरादून, 17 मार्च (CRICKETNMORE)| लेग स्पिनर राशिद खान (82/5) की अगुवाई में अफगानिस्तान ने यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को आयरलैंड को उसकी ...
-
AFG vs IRE: अफगानिस्तान को मिली 142 रन की बढ़त,इन तीन बल्लेबाजों ने जड़ा अर्धशतक
देहरादून, 16 मार्च (CRICKETNMORE)| अफगानिस्तान ने यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के साथ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 314 रन का स्कोर ...
-
AFG vs IRE: आयरलैंड देहरादून टेस्ट की पहली पारी में 172 रनों पर ढेर,अफगानिस्तान की अच्छी शुरूआत
देहरादून, 15 मार्च (CRICKETNMORE)| अफगानिस्तान ने यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को आयरलैंड को उसकी पहली पारी में 172 रन पर समेट दिया। ...
-
AFG vs IRE: आयरलैंड ने पांचवें वनडे में अफगानिस्तान को हराकर ड्रॉ की सीरीज, इन 2 बल्लेबाजों ने…
देहरादून, 10 मार्च (CRICKETNMORE)| पॉल स्टर्लिग (70) और एंड्रयू बलबिर्नी (68) के अर्धशतकों की मदद से आयरलैंड ने यहां खेले गए पांचवें और अंतिम वनडे क्रिकेट मैच में रविवार को अफगानिस्तान को पांच विकेट से ...
-
चौथा वनडे: अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 109 रनों से हराया
देहरादून, 8 मार्च - मैन ऑफ द मैच राशिद खान (52 रन, 22/2) के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने शुक्रवार को यहां खेले गए चौथे एकदिवसीय मैच में आयरलैंड को 109 रनों से ...
-
AFG vs IRE: एंड्रयू बलबिर्नी के शतक से आयरलैंड ने तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को हराया,सीरीज की बराबर
देहरादून, 5 मार्च (CRICKETNMORE)| एंड्रयू बलबिर्नी (नाबाद 145) के शानदार शतक की मदद से आयरलैंड ने यहां खेले गए दूसरे वनडे मैच में मंगलवार को अफगानिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। आयरलैंड ने इस ...
-
AFG vs IRE: अफगानिस्तान की मेहनत गई बेकार,आयरलैंड के खिलाफ दूसरा वनडे मैच हुआ रद्द
देहरादून, 3 मार्च (CRICKETNMORE)| अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेला गया दूसरा वनडे क्रिकेट मैच भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। मेजबान अफगानिस्तान ने ...
-
पहला वनडे, अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड: मुजीब उर रहमान की गेंदबाजी का कहर, आयरलैंड की हालत खराब
28 फरवरी। देहरादून में अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। अभी तक आयरलैंड के 7 विकेट पर 145 रन पर ...