As zealand
चौथे वनडे में हार के बाद भारतीय टीम ने बनाया सबसे निराशाजनक रिकॉर्ड, पहली दफा मिली इतनी बड़ी हार
31 जनवरी। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार को सेडन पार्क पर खेले गए चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम को आठ विकेट से हरा दिया। शेष गेंदों के लिहाज से भारत की वनडे टीम में यह सबसे बड़ी हार है। न्यूजीलैंड ने 212 गेंदें शेष रहते हुए मेजबान टीम को हराकर पांच मैचों की सीरीज में अपनी जीत का खाता खोला।
भारत को इससे पहले, 2010 में शेष गेंदों के लिहाज से सबसे बड़ी हार मिली थी। श्रीलंका ने दाम्बुला में खेले गए मैच में भारत को 209 गेंदे शेष रहते हुए आठ विकेट से हराया था लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ हेमिल्टन में मिली हार शेष गेंदों के लिहाज से उसकी वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी हार है।
न्यूजीलैंड ने इस जीत से भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज का स्कोर 3-1 किया है। भारतीय टीम ने हालांकि, पहले तीन मैचों में जीत हासिल कर इस सीरीज में अजेय बढ़त बना रखी है लेकिन चौथे वनडे मैच में मिली हार शेष बची गेंदों की संख्या के मामले में भारत की सबसे बड़ी हार है।
न्यूजीलैंड ने भारत की ओर से मिले 93 रनों के लक्ष्य को केवल 14.4 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
मेजबान टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया था और ट्रैंट बाउल्ट (5/21) एवं कोलिन ग्रैंडहोम (3/26) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर उसकी पारी 92 रनों पर ही समेट दी।
इस मैच में एक समय भारत ने 40 रन पर अपने सात विकेट गंवा दिए थे। उस पर अपने अब तक के न्यूनतम स्कोर 54 रनों पर आउट होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन हार्दिक पांड्या ने 16 रनों की संक्षिप्त किंतु तेज पारी खेल कर उस पर से यह संकट टाल दिया।
बहरहाल, भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने सबसे अधिक नाबाद 18 रन बनाए और उसके सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके। हार्दिक और चहल के अलावा कुलदीप यादव ने भी 15 रन बनाए। कुलदीप और चहल ने नौवें विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी निभाई।
भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा (7), शिखर धवन (13) और अपना पहला मैच खेल रहे शुभमन गिल ने नौ रन बनाए जबकि अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक खाता तक नहीं खोल सके। केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक रन बनाया जबकि खलील अहमद पांच ही रन बना सके। भारत 30.5 ओवर ही खेल सका और वनडे मैचों में अपने सातवें न्यूनतम स्कोर पर आल आउट होने पर मजबूर हुआ।
इसके बाद, भारत की ओर से मिले आसान लक्ष्य को हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड ने 14 के स्कोर पर मार्टिन गुप्टिल (14) के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट करवाया।
गुप्टिल के आउट होने के बाद कप्तान केन विलियम्सन (11) ने दूसरे विकेट के लिए हैनरी निकोल्स (नाबाद 30) के साथ 25 रन ही जोड़े थे कि विलियम्सन 39 के स्कोर पर भुवनेश्वर की गेंद पर विकेट के पीछे खड़े दिनेश कार्तिक के हाथों लपके गए।
निकोल्स ने इसके बाद, रॉस टेलर (नाबाद 37) के साथ नाबाद 54 रनों की शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की और बिना कोई और नुकसान किए न्यूजीलैंड को उसके लक्ष्य तक पहुंचाया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस सीरीज का पांचवां और आखिरी वनडे मैच वेलिंग्टन में तीन फरवरी को खेला जाएगा।
Related Cricket News on As zealand
-
चौथे वनडे में भारतीय बल्लेबाजों की खराब हालत पर क्रिकेट फैन्स ने इस तरह से उड़ाया मजाक
31 जनवरी। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने चौथे वनडे मैच में भारत को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज का स्कोर 3-1 कर दिया है। न्यूजीलैंड ...
-
चौथे वनडे में भारत को मिली वनडे की सबसे शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को बनाया बेअसर
31 जनवरी। चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में पहली जीत अर्जित करने में सफल रही। न्यूजीलैंड टीम ने केवल 2 विकेट खोकर 93 रन बनाकर जीत हासिल कर ...
-
ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी के आगे टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने सर झुकाया, बोल्ट ने बनाया यह…
31 जनवरी। सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड के साथ गुरुवार को जारी चौथे वनडे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम 92 रनों पर सिमट गई। यह वनडे मैचों में भारत का सातवां न्यूनतम स्कोर है। स्कोरकार्ड भारत ...
-
IND vs NZ: ट्रेंट बोल्ट के आगे ढेर हुई टीम इंडिया, वनडे में बनाया 7वां सबसे कम स्कोर
31 जनवरी (CRICKETNMORE)| सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड के साथ गुरुवार को जारी चौथे वनडे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम 92 रनों पर सिमट गई। यह वनडे मैचों में भारत का सातवां न्यूनतम स्कोर है। ...
-
IND vs NZ: भारत के खिलाफ आखिरी 2 वनडे मैचों में ऐसा करना चाहेगी न्यूजीलैंड की टीम,सेंटनर का…
हेमिल्टन, 30 जनवरी (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मिचेल सेंटनर ने कहा है कि भारत के साथ होने वाले बाकी बचे दो वनडे मैचो में टीम को अपनी रणनीतियों को सही से क्रियान्वयन करने की ...
-
टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम ने चली नई चाल, इन दो नए खिलाड़ियों को किया शामिल
30 जनवरी। भारत के साथ खेले जाने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए कप्तान केन विलियम्सन की न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में वापसी हुई है। विलियम्सन के अलावा दो नए चेहेरों को भी टीम ...
-
भारत - न्यूजीलैंड (चौथा वनडे): जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI, होंगे कई सारे बदलाव
हेमिल्टन, 30 जनवरी| अपने संतुलित प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड को तीन मैचों में एकतरफा मात देने के बाद पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त ले चुकी भारतीय टीम चौथे मैच में ...
-
भारत बनाम न्यूजीलैंड (4th ODI): जानिए कब, कहां और किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट, Live Streaming
30 जनवरी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच हेमिल्टन में खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले 3 वनडे मैच जीतकर सीरीज को जीत चुकी है। ऐसे में अब भारतीय टीम चौथे और पांचवें वनडे को ...
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम घोषित, रोहित शर्मा बने कप्तान
30 जनवरी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच हेमिल्टन में खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले 3 वनडे मैच जीतकर सीरीज को जीत चुकी है। ऐसे में अब भारतीय टीम चौथे और पांचवें वनडे को ...
-
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, चौंकाने वाला किया गया बदलाव
30 जनवरी। वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। टी-20 सीरीज के लिए कीवी टीम ने अपने खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज के ...
-
टी-20 सीरीज के लिए टीम का किया गया ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
30 जनवरी। वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। टी-20 सीरीज के लिए कीवी टीम ने अपने खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज के ...
-
आखिरी दो वनडे के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, किए गए दो अहम बदलाव
29 जनवरी। आखिरी दो वनडे के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान हो गया है। आखिरी दो वनडे के लिए न्यूजीलैंड ने जेम्स नीशम और लेग स्पिनर टॉड एस्टल को शामिल कर लिया गया है। गौरतलब है कि ...
-
IND vs NZ: भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 6 फरवरी से वेलिंगटन के मैदान पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होगा। ऐसे में आइये आज जानते हैं पिछले कुछ सालों में दोनों टीमों के बीच हुए ...
-
IND vs NZ: आखिरी 2 वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम दो खतरनाक खिलाड़ी हुए शामिल,इन दो की…
माउंग माउंगानुई, 28 जनवरी (CRICKETNMORE)| भारत के साथ जारी पांच मैचों की सीरीज के आखिरी दो वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम से ईश सोढ़ी और डग ब्रैसवेल को बाहर कर दिया गया है। बाकी ...