Asha bhosle
Viral Video: आशा भोसले के अंतिम संस्कार में पहुंचे मोहम्मद सिराज, बहन जनाई भोसले को गले लगाकर हुए इमोशनल
भारत की महान गायिका आशा भोसले 92 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह गईं। आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। इस महान गायिका को श्रद्धांजलि देने के लिए सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक उनके घर पहुंचे। सिराज इस दौरान काफी भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू भी देखे गए।
सिराज को मुंबई में आशा भोसले के घर पर देखा गया। वायरल वीडियो में वो आशा भोसले की पोती ज़नाई भोसले को सांत्वना देते हुए नजर आ रहे हैं। जनाई के साथ उनका भाई-बहन जैसा गहरा रिश्ता है। इस वीडियो में, सिराज को भीड़ के बीच से रास्ता बनाते हुए देखा जा सकता है। वो उन कई लोगों के बीच ज़नाई को ढूंढ रहे थे। जब वो मिलते हैं, तो ज़नाई फूट-फूटकर रो पड़ती है। उसे सिराज के सीने पर सिर रखकर रोते हुए देखा जा सकता है, जबकि सिराज उसे दिलासा देते हैं और उसके साथ खड़े रहते हैं।
Related Cricket News on Asha bhosle
-
'ऐसा लगता है मानो समय ही थम गया,' आशा भोसले के निधन पर तेंदुलकर का इमोशनल पोस्ट
Sachin Tendulkar: महान गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके देहांत पर विश्व के महानतम क्रिकेटर्स में शुमार सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने शोक ...
-
महान गायिका आशा भोसले के निधन पर क्रिकेट जगत ने शोक जताया
Asha Bhosle Passes Away: महान गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई में 92 वर्ष की आयु में देहांत हो गया। उनके निधन पर भारतीय क्रिकेट जगत ने शोक जताया है। ...
-
'यू आर द वन': जब आशा भोसले और ब्रेट ली की जुगलबंदी ने क्रिकेट और संगीत प्रेमियों को…
When Asha Bhosle: हिंदी सिनेमा की मशहूर और दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो गया। वह 92 साल की थीं। संगीत में अपने प्रयोग के ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 22 hours ago