Sachin Tendulkar,Asha Bhosle, (Image Source: IANS)
Sachin Tendulkar: महान गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके देहांत पर विश्व के महानतम क्रिकेटर्स में शुमार सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने शोक व्यक्त किया है।
आशा भोसले को शनिवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सेहत में सुधार नहीं हो सका। महान गायिका का अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।
महान गायिका के साथ सचिन तेंदुलकर का गहरा रिश्ता था। 'मास्टर-ब्लास्टर' ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश में बताया कि वह पद्म विभूषण से सम्मानित इस गायिका को उनके गीतों के माध्यम से हमेशा याद रखेंगे।