Ashes 2023: Cricket News & Match Updates
'स्कॉट बोलैंड को स्पिनर की तरह खेलेगा इंग्लैंड', माइकल वॉन ने एशेज से पहले बोले बड़े बोल
16 जून से 5 मैचों की एशेज सीरीज का आगाज होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली ये सीरीज एक बार फिर से फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। पिछली एशेज में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4-0 से हराया था ऐसे में इंग्लिश टीम इस बार अपनी सरज़मीं पर उस हार का बदला लेने के इरादे उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया ने कुछ दिन पहले ही ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीता है और वो बुलंद हौंसलों के साथ इस सीरीज में उतरेंगे।
हालांकि, पहले टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के सामने एक दुविधा ये है कि वो स्कॉट बोलैंड के साथ मैदान पर उतरें या जोश हेजलवुड को प्लेइंग इलेवन में जगह दें। ज्यादातर दिग्गजों का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ शानदार खेल दिखाने वाले स्कॉट बोलैंड के साथ ही जाना चाहिए। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बोलैंड को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। Read More...