Ashes 2023: Cricket News & Match Updates
ऑस्ट्रेलिया को सबक सिखाने को तैयार हैं बेन स्टोक्स, नेट्स में इंग्लिश गेंदबाज़ों को रहे हैं डरा; देखें VIDEO
Ben Stokes Batting: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने एशेज 2023 सीरीज के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। एशेज सीरीज 2023 का पहला मुकाबला आज यानी शुक्रवार (16 जून) को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। इससे पहले सोशल मीडिया पर बेन स्टोक्स का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें स्टोक्स इंग्लिश गेंदबाज़ मैथ्यू पॉट्स को नेट्स में डराते देखे जा सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, यह वीडियो इंग्लिश टीम के नेट्स प्रैक्टिस से जुड़ा है। यहां मैथ्यू पोट्स कप्तान स्टोक्स को नेट्स में अभ्यास करा रहे थे और इसी बीच स्टोक्स ने सामने की तरफ एक दमदार शॉट खेला। यह गेंद स्टोक्स के बैट से काफी अच्छे से कलेक्ट हुआ था जिसके कारण गेंदबाज़ और अंपायर दोनों ही इंग्लिश कैप्टन स्टोक्स के शॉट को देखकर काफी घबरा गए। 7 सेंकेंड के वीडियो में यह देखा भी जा सकता है। Read More...