Ben Stokes Batting: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने एशेज 2023 सीरीज के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। एशेज सीरीज 2023 का पहला मुकाबला आज यानी शुक्रवार (16 जून) को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। इससे पहले सोशल मीडिया पर बेन स्टोक्स का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें स्टोक्स इंग्लिश गेंदबाज़ मैथ्यू पॉट्स को नेट्स में डराते देखे जा सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, यह वीडियो इंग्लिश टीम के नेट्स प्रैक्टिस से जुड़ा है। यहां मैथ्यू पोट्स कप्तान स्टोक्स को नेट्स में अभ्यास करा रहे थे और इसी बीच स्टोक्स ने सामने की तरफ एक दमदार शॉट खेला। यह गेंद स्टोक्स के बैट से काफी अच्छे से कलेक्ट हुआ था जिसके कारण गेंदबाज़ और अंपायर दोनों ही इंग्लिश कैप्टन स्टोक्स के शॉट को देखकर काफी घबरा गए। 7 सेंकेंड के वीडियो में यह देखा भी जा सकता है।
Potts to Stokes: pic.twitter.com/JbZwQWHKlr
— George Dobell (@GeorgeDobell1) June 14, 2023
बता दें कि बेन स्टोक्स सिर्फ बल्लेबाज़ी ही नहीं, बल्कि गेंदबाज़ी करके भी वर्ल्ड चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया को बड़े झटके दे सकते हैं। जी हां, बेन स्टोक्स ने गेंदबाज़ी करना भी शुरू कर दिया है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह ऐसा करेंगे या नहीं इसका जवाब तो सिर्फ बेन स्टोक्स ही दे सकते हैं। नेट्स में वह बॉलिंग प्रैक्टिस करते नज़र आए हैं।