Ashwin trolling: Cricket News & Match Updates
WATCH: ‘रविचंद्रन रोमेनो’ बन गए अश्विन, MI ने शार्दुल ठाकुर की डील लीक करने पर किया मजेदार ट्रोल
भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। दरअसल, अश्विन ने गलती से शार्दुल ठाकुर के मुंबई इंडियंस में ट्रेड की खबर अपने यूट्यूब चैनल पर लीक कर दी थी। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने मजाकिया अंदाज़ में उन्हें ‘रविचंद्रन रोमेनो’ कहकर ट्रोल कर दिया। अब अश्विन ने खुद इस गलती पर रिएक्ट करते हुए सोशल मीडिया पर मजेदार जवाब दिया है।
दरअसल, बुधवार(12 नवंबर) को अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा था, “मुझे नहीं लगता कि मुंबई इंडियंस किसी खिलाड़ी को रिलीज़ करेगी। लेकिन उन्होंने दीपक चाहर के चोटिल होने की आशंका के चलते लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड में शार्दुल ठाकुर को हासिल कर लिया है, यह डील हो चुकी है।” हालांकि थोड़ी देर बाद उन्होंने यह क्लिप वीडियो से हटा दी, लेकिन तब तक खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुकी थी। Read More...
Related Cricket News for Ashwin trolling - Tesst
Cricket Special Today
-
- 25 Jul 2026 11:28
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago