Asia cup 2022: Cricket News & Match Updates
दानिश कनेरिया ने कर दी भविष्यवाणी, बोले- 'वो विराट कोहली को एशिया कप से भी ड्रॉप कर देंगे'
भारत और जिम्मबाब्वे के बीच अगस्त में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है, जिसके लिए चयनकर्ताओं ने 16 सदस्यों की टीम का ऐलान कर दिया है। सभी को उम्मीद थी कि विराट कोहली जिम्मबाब्वे सीरीज के साथ वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और एक बार फिर उनका नाम टीम में मिस नज़र आया। ऐसे में अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने बड़ी भविष्यवाणी की है। दरअसल, कनेरिया का मानना है कि विराट कोहली को एशिया कप से भी ड्रॉप किया जा सकता है।
दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें बातचीत करते हुए उन्होंने भारतीय सेलेक्टर्स के द्वारा चुनी गई टीम पर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली पर भविष्यवाणी की। वह बोले, 'विराट कोहली को जिम्मबाब्वे के खिलाफ सीरीज में जरूर खेलना चाहिए था। क्या बीसीसीआई को लगता है कि वह सिर्फ बड़े टूर्नामेंट्स में खेलेगा?, लेकिन अगर वह वहां फेल हुआ तब उसकी खराब फॉर्म पर बात होगी। मुझे लगता है कि यह विराट के साथ अन्याय हो रहा है।' Read More...