Aus vs eng 4th test: Cricket News & Match Updates
VIDEO: मिचेल स्टार्क के रॉकेट गेंद के आगे पैर भी नहीं हिला पाए हसीब हमीद, क्लीन बोल्ड होकर लौटे पेवेलियन
Ashes 2021-22 : ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए अब तक एक बुरे सपने जैसी रही है। इंग्लैंड की टीम, सीरीज में 3-0 से पीछे है और चौथे टेस्ट की शुरूआत में भी टीम के सलामी बल्लेबाज एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए हैं। इंग्लैंड की इनिंग के 10 ओवर में हमीद कंगारू गेंदबाज मिचेल स्टार्क की बॉल पर फिर बेबस नज़र आए और बोल्ड होकर पेवेलियन लौट गए।
एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। सीरीज में अब तक इंग्लैंड टीम के ओपनर्स ने बेहद ही खराब प्रदर्शन किया है, सिडनी टेस्ट में भी एक बार फिर यहीं देखने को मिला। दरअसल इंग्लैंड की पारी के दौरान 10 ओवर मिचेल स्टार्क लेकर आए, जिसके बाद उन्होंने ओवर की दूसरी ही बॉल पर इंग्लिश ओपनर हसीब हमीद को बोल्ड मारते हुए सिर्फ 6 रनों के निजी स्कोर पर उन्हें पेवेलियन की तरफ रवाना कर दिया। Read More...