Aus vs ind 5th test: Cricket News & Match Updates
'नंबर-10 की तरह खेल रहा है', सिडनी टेस्ट में Jasprit Bumrah ने भी उड़ाया Sam Konstas का मज़ाक; देखें VIDEO
भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS 5th Test) के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है जहां सैम कोंस्टास (Sam Konstas) ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) से भिड़कर बड़ी गलती कर दी है। इसका खामियाजा कोंस्टास को पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन भी भुगतना पड़ा जहां जसप्रीत बुमराह लाइव मैच के दौरान कोंस्टास का मज़ाक उड़ाते नज़र आए।
स्टार स्पोर्ट्स ने इस घटना का वीडियो अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कोंस्टास बैटिंग करते हुए संघर्ष कर रहे हैं और आक्रमक खेलने की कोशिश में मिस हिट करते नज़र आ रहे हैं। इसी बीच बुमराह जब अपने बॉलिंग रनअप की तरफ वापस जाते हैं तब कोंस्टास का मज़ाक उड़ाते हुए बोलते हैं कि 'ये ऐसे खेल रहा है जैसे नंबर-10 वाला बल्लेबाज़ खेलता है।' Read More...