Advertisement
Ayushmann khurrana: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO : आयुष्मान खुराना ने की विराट कोहली के 'करिश्माई' छक्के की कॉपी, इंडियन आइडल में हुआ धमाल
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में हुए भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच का खुमार आज भी फैंस के दिलों से नहीं उतरा है। इस मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) की शानदार पारी और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ (Haris Rauf) के खिलाफ लगाए दो खूबसूरत छक्के फैंस नहीं भूले हैं। हारिस रउफ के खिलाफ सामने की तरफ लगाया गया छक्का तो इतना अद्भुत था कि उसे आप जितनी बार भी देख लें आपका दिल नहीं भरेगा।
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना विराट के इस शानदार छक्के की नकल करने की कोशिश कर रहे हैं। आयुष्मान इंडियन आइडल के मंच पर अपनी आगामी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे और तभी उन्होंने इस पल को एक बार फिर से फैंस के सामने ला खड़ा किया। Read More...
Related Cricket News for Ayushmann khurrana - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement