Big bash league: Cricket News & Match Updates
BBL -10 : बिग बैश लीग में दिखेगा ये 15 वर्षीय खिलाड़ी, कभी टीवी पर देखता था मैच, अब आईपीएल में खेलना है सपना
अफगानिस्तान में क्रिकेट का खेल सबसे लोकप्रिय माना जाता है और हर बीतते दिन के साथ हमें अफगानिस्तान से एक नया सितारा देखने को मिल रहा है। विश्व क्रिकेट में अपनी धाक जमा चुके मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद शहजाद और मुजीब-उर-रहमान जैसे खिलाड़ी अपने खेल से सभी को प्रभावित कर चुके हैं। मगर, अब अफगानी धरती से हमें 15 साल का एक खिलाड़ी बिग बैश लीग में डेब्यू करता हुआ नजर आने वाला है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं अफगानिस्तान के 15 वर्षीय नूर अहमद की, जो बाएं हाथ के लैग स्पिनर हैं और बिग बैश लीग के 10वें सीजन में मैलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। नूर बीबीएल में खेलने को काफी उत्साहित हैं और वो मानते हैं कि वो दुनिया के सबसे खुशनसीब क्रिकेटर हैं। उन्होंने बीबीएल में खेलने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की और कई सवालों के जवाब भी दिए। Read More...