Brian lara instagram post
Advertisement
'विराट नहीं लेंगे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, टेस्ट क्रिकेट को विराट की ज़रूरत है' - ब्रायन लारा ने इंस्टा पोस्ट में कही बड़ी बात
By
Ankit Rana
May 11, 2025 • 02:36 AM View: 1044
विराट कोहली(Virat Kohli) के टेस्ट क्रिकेट(Test cricket) से रिटायरमेंट की अटकलों के बीच वेस्टइंडीज़ के दिग्गज ब्रायन लारा(Brian Lara) ने बड़ी बात कही है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट को विराट की ज़रूरत है और वो रिटायर नहीं होंगे। लारा ने यहां तक दावा किया कि विराट अपने टेस्ट करियर के बचे हुए मैचों में 60 से ज़्यादा की औसत से रन बनाएंगे।
विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरों के बीच ब्रायन लारा का रिएक्शन सामने आया है। वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान लारा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “टेस्ट क्रिकेट को विराट की ज़रूरत है! उन्हें मनाया जाएगा। वो टेस्ट क्रिकेट से रिटायर नहीं होने जा रहे। कोहली अपने बचे हुए टेस्ट करियर में 60 से ज़्यादा की औसत से रन बनाएंगे।”
Advertisement
Related Cricket News on Brian lara instagram post
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42
Advertisement