By icc
'अच्छा खाना खाऊंगा और आराम करूंगा', सूर्यकुमार ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद का बताया प्लान
सूर्यकुमार भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बाद तीसरे कप्तान हैं। सूर्या ने कहा कि उनका अभी का फिलहाल प्लान यह है कि वह घर लौटेंगे, कुछ अच्छा खाएंगे, और आने वाली चुनौतियों पर ध्यान देने से पहले जरूरी आराम करेंगे। भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश बना। टीम की इस कामयाबी पर मुंबई में अपने घर के बाहर पत्रकारों के साथ बात करते हुए सूर्या ने कहा कि यह जीत जितनी फैंस की है, उतनी ही खिलाड़ियों की भी है। "आप लोगों ने भी हमारे साथ बराबर जश्न मनाया। आप सभी को बधाई। भारत में वर्ल्ड कप जीतना बहुत खास है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत सारे लोगों का सपोर्ट और दुआएं थीं।"
भारत के कप्तान ने इस खास पल को अपने परिवार, खासकर अपने माता-पिता, के साथ शेयर करने के बारे में भी बात की, जो सेलिब्रेशन का हिस्सा थे। "जब हम जीते तो वह मेरे साथ थे। वापस लौटने के बाद भी मैंने उनसे बात की। अब हम कुछ दिनों तक शांति से साथ बैठेंगे और आराम से बात करेंगे।" सूर्यकुमार ने बताया कि टीम पहले से ही 2028 के समर ओलंपिक में इस खेल के डेब्यू के बारे में सोच रही है। "100 प्रतिशत। टीम का अगला मकसद 2028 में भारत के लिए ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतना है। इसके साथ ही उसी साल फिर से टी20 वर्ल्ड कप होगा, इसलिए हम टी20 विश्व कप जीत की हैट्रिक भी लगाने की पूरी कोशिश करेंगे।"
Related Cricket News on By icc
-
Aakash Chopra ने चुनी ICC T20 World Cup 2026 की Team of The Tournament, भारत के 6 खिलाड़ी…
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी पसंदीदा टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चुनाव किया है। ...
-
वो 5 खिलाड़ी जो T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा बार Duck पर हुए आउट, Abhishek Sharma…
आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन पांच खिलाड़ियों के नाम जो कि ICC T20 World Cup 2026 टूर्नामेंट में सर्वाधिक बार जीरो के स्कोर पर आउट हुए। ...
-
कौन है T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला बॉलर? Top-5 में है Team India…
आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन पांच खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने ICC T20 World Cup 2026 टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने का कारनामा किया। ...
-
Axar Patel के बेटे को किया प्यार और Jasprit Bumrah की मां के छुए पैर, Rohit Sharma ने…
ICC T20 World Cup 2026 के फाइनल के बाद रोहित शर्मा भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की माता के पैर छूते नज़र आए जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ...
-
माथे से लगाकर मांगी माफी और फिर लिया चूम... Tilak Varma ने Indian Flag को सम्मान देकर जीता…
तिलक वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो भारतीय ध्वज से माफी मांगते और सम्मान देते नज़र आए हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो। ...
-
T20 World Cup 2026: दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ हेड कोच गौतम गंभीर का जोरदार स्वागत
India Wins T20 World Cup: भारतीय टीम ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से ...
-
ICC ने चुनी T20 वर्ल्ड कप 2026 की 'Team Of The Tournament', संजू समेत इन चार भारतीय खिलाड़ियों…
टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद आईसीसी ने ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ का ऐलान कर दिया है। इस टीम में भारत के चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं सबसे चौंकाने वाली बात ...
-
टी20 वर्ल्ड कप: गौतम गंभीर का 'मास्टर स्ट्रोक' बना टीम इंडिया के लिए वरदान
T20 World Cup: टीम इंडिया ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम किया। रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन ...
-
'हमने पूरे दिल से खेला,' वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद ईशान-अभिषेक ने टीम के हौसले को सराहा
India Wins T20 World Cup: ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत पर टीम के हौसले और एकता को याद किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ...
-
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का 'साइलेंट' मैच विनर, चैंपियन बनाने में निभाया अहम किरदार
T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में एक भारतीय बल्लेबाज अंतिम ओवरों में 16 गेंदों में 27 रनों की अहम पारी खेलता है। वो ...
-
VIDEO: 'पानी पिलाना, बैट उठाना', सिराज ने दिल खोलकर साधा टीम मैनेजमेंट पर निशाना
भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो इशारों-इशारों में टीम मैनेजमेंट का मज़ाक उड़ाते हुए दिख ...
-
गौतम गंभीर ने दिया एमएस धोनी को जवाब, थाला ने किया था कोच साहब गंभीर और टीम इंडिया…
पिछले कुछ सालों में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर के रिश्ते के बारे में बहुत कुछ कहा गया लेकिन लगता है कि इतने सालों ...
-
'आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा', धोनी से मुलाकात के बाद गंभीर के जवाब ने फैंस का दिल जीता
T20 World Cup: अहमदाबाद में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत की जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर के बीच एक दिल को छू लेने वाली बातचीत ने फैंस ...
-
वरुण चक्रवर्ती ने फिर से लिए पाकिस्तान के मज़े, वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी-कप के साथ फोटो…
भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। भारत की इस जीत के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान में ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago