Gautam Gambhir On Arshdeep Singh And Daryl Mitchell Fight: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के फाइनल में अपनी गेंदबाज़ी के दौरान न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) को थ्रो करके गेंद मार दी थी। इस घटना के बाद वो खुद से काफी निराश थे और इसी कारण उन्होंने डेरिल मिचेल से दो बार माफी मांगी। हालांकि अब भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने इस घटना पर बात करके ये साफ कर दिया है कि अर्शदीप को वहां माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं थी।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, भारतीय हेड कोच का मानना है कि कोई ही गेंदबाज़ दो छक्का खाना पसंद नहीं करता और जब कोई खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहा होता है तो उसे आक्रमता दिखानी ही चाहिए। वो अर्शदीप का सपोर्ट करते हुए बोले, "यह ठीक है। आप अपने देश को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। आपका अग्रेसन दिखाना तो बनता ही है। अगर आप वापस थ्रो मारते हो तो इसमें गलत क्या है?"
उन्होंने आगे कहा, "कोई भी बॉलर दो छक्के खाना पसंद नहीं करता और मैं अपने खिलाड़ियों से इसी तरह का रिस्पॉन्स देखना चाहता हूं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। अगर उसने सॉरी नहीं भी कहा होता, तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं थी। उसे सॉरी कहने की जरूरत नहीं है।"