1983 और 2011 विश्व कप जीत के बराबर नहीं T20 विश्व कप का खिताब:संजय मांजरेकर (Image Source: IANS)
पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा दौर के मशहूर कमेंटेटर संजय मांजरेकर अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। टीम इंडिया के टी20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनने के बाद सोशल मीडिया पर फिर से उन्होंने कुछ ऐसी प्रतिक्रिया दी है जिसने उन्हें चर्चा में ला दिया है।
संजय मांजरेकर ने कहा है कि वह भारत के तीन टी20 विश्व कप (2007, 2024 और 2026) को वनडे के 2 विश्व कप (1983, 2011) की तुलना में कम अहमियत देते हैं।
मांजरेकर ने अपनी पोस्ट में लिखा, "समय के साथ हमें हर साल दिए जाने वाले इन विश्व कप खिताबों को सही नजरिए से देखना होगा। भारत की टी20 विश्व कप जीत, कपिल देव की कप्तानी में 1983 और धोनी की कप्तानी में 2011 की 50 ओवर की विश्व कप जीत के मुकाबले, अपनी असली चुनौती और पवित्रता के मामले में कहीं नहीं ठहरती।"