Chamari athapaththu: Cricket News & Match Updates
Womens Asia Cup T20, 2024: फाइनल में इंडिया को 8 विकेट से रौंदते हुए श्रीलंका पहली बार चैंपियन
वूमेंस एशिया कप टी20, 2024 (Womens Asia Cup T20, 2024) के फाइनल में चमारी अटापट्टू (Chamari Athapaththu) और हर्षिता समरविक्रमा (Harshitha Samarawickrama) के अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका ने इंडिया को 8 विकेट से करारी मात दी। श्रीलंका ने पहली बार एशिया कप जीता है। वहीं इंडिया आठवीं बार एशिया कप नहीं जीत पाया। श्रीलंका का ये टी20 इंटरनेशनल में हासिल किया गया हाईएस्ट स्कोर है। एशिया कप टी20, 2024 का फाइनल मैच रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला में खेला गया था।
इंडियन वूमेंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 60(47) रन स्मृति मंधाना के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके लगाए। ऋचा घोष ने 14 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स ने 16 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन का योगदान दिया। स्मृति और रोड्रिग्स ने चौथे विकेट के लिए 41(26) रन की साझेदारी की। शेफाली वर्मा ने 19 गेंद में 2 चौको की मदद से 16 रन बनाये। स्मृति और शेफाली ने पहले विकेट के लिए 44 (38) रन जोड़े। कविशा दिलहारी ने श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। उदेशिका प्रबोधनी, सचिनी निसानसाला और कप्तान चमारी अटापट्टू एक-एक विकेट लेने में सफल रही। Read More...