Chennai super kings
IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कमजोरी और ताकत पर एक नजर (टीम प्रोफाइल)
22 फरवरी। चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास की सबसे सफल टीम है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली इस टीम ने अभी तक तीन खिताब अपने नाम किए हैं तो वहीं चार बार यह टीम उप-विजेता रही है।
बीते साल इस टीम ने दो साल के प्रतिबंध के बाद लीग में वापसी की थी और अपनी बादशाहत को एक बार फिर दर्शाते हुए खिताब जीता था। अब 23 मार्च से लीग का 12वां संस्करण शुरू होने जा रहा। ऐसे में एक बार फिर यह टीम अपने खिताब को बचाने के लिए तैयार है।
इस टीम की खास बात यह है कि इसने अभी तक आईपीएल के 11 संस्करणों में से नौ सीजन खेले हैं और यह टीम अभी तक सभी बार प्लेऑफ में जगह बना पाने में सफल रही है।
इसी कारण कोई भी टीम उसे हल्के में नहीं ले सकती क्योंकि आईपीएल की हर टीम चेन्नई की काबिलियत से वाकिफ है। बीते सीजन जो टीम थी उसमें ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं और लगभग वही खिलाड़ी इस सीजन में भी नजर आएंगे।
इस सीजन टीम ने मोहित शर्मा को अपने साथ जोड़ा है। मोहित पहले भी चेन्नई का हिस्सा रह चुके हैं और कप्तान धोनी के भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं। वहीं महाराष्ट्र के ऋतुराज गायकवाड़ भी धोनी की टीम में शामिल किए गए हैं।
चेन्नई की खासियत हमेशा से उसकी टीम में मौजूद गहराई रही है। चाहे वो बल्लेबाजी में हो या गेंदबाजी। दोनों जगह टीम के पास अच्छे विकल्प हैं। इसका एक कारण उसके पास मौजूदा हरफनमौला खिलाड़ियों की फौज है।
चेन्नई के पास ड्वायन ब्रावो, शेन वाटसन, रवींद्र जडेजा, डेविड विले, दीपक चहर जैसे हरफनमौला खिलाड़ी हैं तो वहीं केदार जाधव, सुरेश रैना जैसे बल्लेबाज हैं जो मौका पड़ने पर गेंद से भी काफी असरदरा साबित हो सकते हैं। यही टीम की असली ताकत है जो उसे लीग का सबसे मुश्किल टीम बनाती है।
बल्लेबाजी में भी चेन्नई बेहत मजबूत है। शेन वाटसन ने बीते सीजन फाइनल में शतक जमाया था। इस बार भी वह टीम में हैं। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालने को तैयार हैं। डु प्लेसिस लंबे समय से चेन्नई के साथ हैं। डु प्लेसिस के रहने से टीम को अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहती है और यह बल्लेबाज टीम को अच्छी शुरुआत देने में सक्षम है।
पिछले साल हालांकि चेन्नई की सलामी बल्लेबाजी में लगातार बदलाव हुए थे। वाटसन, डु प्लेसिस और अंबाती रायडू ने अलग-अलग जोड़ी बनाकर यह जिम्मेदारी निभाई थी। इन तीनों के अलावा चेन्नई के पास मुरली विजय और सैम बिलिंग्स के रूप में भी दो अतिरिक्त सलामी बल्लेबाज है। अब धोनी सलामी जोड़ी में किन बल्लेबाजों को इस्तेमाल करते हैं और किन्हें मध्यक्रम में लेकर आते हैं यह लीग की शुरुआत के बाद ही पता चलेगा।
वहीं मध्य क्रम में टीम के पास केदार जाधव, रायडू सुरेश रैना, धोनी, ब्रावो जैसे खिलाड़ी जिन्होंने लगातार अपने आप को आईपीएल में साबित किया है। जाधव बीते साल चोट के कारण आईपीएल में नहीं खेले थे और उनके स्थान पर रायडू को मौैका मिला था। रायूड ने मौका का पूरा फायदा उठाया था और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
अब चूंकि जाधव की टीम में वापसी हो चुकी है तो देखना होगा धोनी इस सीजन में किस संयोजन के साथ जाते हैं। हालांकि रायडू की मौजूदा फॉर्म और बीते सीजन को देखते हुए उनका अंतिम-11 में होना तय माना जा रहा है।
धोनी के पास गेंदबाजी में भी काफी विकल्प हैं। तेज गेंदबाजी की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका के लुंगी नगिदि, शार्दूल ठाकुर, मोहित, वाटसन, ब्रावो, दीपक और केएम आसिफ के रूप में टीम के पास ऐसा संयोजन है जो बीते साल काफी सफल रहा है।
नगिदि ने अपने पहले आईपीएल में छाप छोड़ी थी तो वहीं आसिफ ने कम मैच खेले थे लेकिन कारगार साबित हुए थे। इनके अलावा वाटसन, ब्रावो बल्ले के अलावा गेंद से बेहद प्रभावी साबित हुए थे।
चेन्नई के पास सिर्फ अच्छे तेज गेंदबाज ही नहीं है बल्कि प्राभवी फिरकी गेंदबाज भी हैं। दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर, भारत के अनुभवी हरभजन सिंह और रवींद्र जडेजा के अलावा चेन्नई के पास न्यूजीलैंड के मिशेल सैंटनर और भारत के ही कर्ण शर्मा हैं।
टी-20 में स्पिनरों का बड़ा योगदान देखा गया है और इस लिहाज से चेन्नई के पास इस श्रेत्र में मजबूती है।
किसी भी टीम को मजबूत तभी माना जाता है जब वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ ही फील्डिंग में भी मजबूत हो और चेन्नई इस पैमाने पर भी खरी उतरती है। ब्रावो, जडेजा, रैना, डु प्लेसिस से विश्व स्तरीय फील्डर उसके पास है।
बीते साल चेन्नई को सभी ने बूढ़ों की टीम बताया था, लेकिन टीम ने सभी धारणाओं को गलत साबित कर खिताब अपने नाम किया था। इस बार भी उसकी कोशिश अपनी पुरानी टीम के साथ उसी प्रदर्शन को दोहराने की होगी।
Related Cricket News on Chennai super kings
-
IPL 2019: Chennai to play RCB in opener as BCCI decides on March 23-April 5 schedule
New Delhi, Feb 19 (CRICKETNMORE): Last year's winners Chennai Super Kings (CSK) will take on Royal Challengers Bangalore (RCB) in Bengaluru in the opener of the Indian Premier League (IPL) 2019 ...
-
IPLAuction: चेन्नई सुपरकिंग्स ऑक्शन में इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए लगाएगी एड़ी-चोटी का ज़ोर
18 दिसंबर। आईपीएल ऑक्शन 2019 का आगाज जयपुर में कुछ ही समय में होने वाला है। सभी फ्रेंचाइजी अपनी रणनीति को लेकर ऑक्शन हॉल में पहुंच रही है। PL 2019 Auction: इन 9 खिलाड़ियों का बेस ...
-
Watson blitz help Chennai clinch 3rd IPL title
Mumbai, May 27 - Shane Watson was back to his brutal best as the opener's scintillating unbeaten 117 runs helped Chennai Super Kings lift their third Indian Premier League (IPL) title, thrashing Sunrisers Hyderabad by ...
-
IPL 2018 Final: Chennai to field vs Hyderabad
Mumbai, May 27 (CRICKETNMORE) - Chennai Super Kings won the toss and elected to field against Sunrisers Hyderabad in the final match of the Indian Premier League (IPL) here on Sunday. Chennai made only one change ...
-
Preview: Chennai, Hyderabad face off in high-octane IPL final
Mumbai, May 26 - The 51-day long T20 carnival has finally reached its climax as two-time champions Chennai Super Kings (CSK) and Sunrisers Hyderabad will face-off in the summit clash of the 11th season of ...
-
IPL 2018 Final Preview: Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad
Mumbai, May 26 (CRICKETNMORE) - Two-time champions Chennai Super Kings (CSK) and Sunrisers Hyderabad will face-off in the final of the 11th season of the Indian Premier League (IPL) at the Wankhede stadium here on ...
-
Faf du Plessis guides Chennai into IPL 2018 final
Mumbai, May 22 - A fighting unbeaten half-century under pressure from Faf du Plessis helped Chennai Super Kings edge past Sunrisers Hyderabad by two wickets in the first qualifier on Tuesday to enter the final ...
-
IPL play-offs: CSK to field vs SRH
Mumbai, May 22 (CRICKETNMORE) - Chennai Super Kings won the toss and elected to field against Sunrisers Hyderabad in the first qualifier match of the Indian Premier League (IPL) here on Tuesday. Chennai made only one ...
-
आईपीएल 2018 : पहले क्वालीफ़ायर में आज चेन्नई का सामना हैदराबाद से
मुंबई, 22 मई (CRICKETNMORE)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में आज यहां के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले पहले प्लेऑफ में दो बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का सामना एक बार खिताब ...
-
IPL 2018 play-offs: Chennai, Hyderabad look to seal final berth
Mumbai, May 21 (CRICKETNMORE) - As the 11th season of the Indian Premier League (IPL) nears its climax, all eyes will be on the top two sides -- Sunrisers Hyderabad (SRH) and Chennai Super Kings (CSK) ...
-
IPL 2018 (1st Qualifier) Preview: Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad
New Delhi, May 21 (CRICKETNMORE) - Table-toppers Sunrisers Hyderabad will face Chennai Super Kings in the first qualifier of Indian Premier League 2018 at the Wankhede stadium in Mumbai on Tuesday. The winning team will ...
-
IPL 2018: KXIP in do-or-die situation against CSK
Pune, May 19 (CRICKETNMORE) - Kings XI Punjab (KXIP) face the herculean task of stopping a star-studded Chennai Super Kings to seal a play-off berth when the two sides face-off in their last Indian Premier League ...
-
IPL 2018 (Match 52) Preview: Chennai Super Kings vs Delhi Daredevils
New Delhi, May 17 (CRICKETNMORE) - Chennai Super Kings will eye the top spot on the points table when they face bottom-placed Delhi Daredevils in a dead rubber Indian Premier League (IPL) match here on Friday. ...
-
IPL 2018: CSK to face bottom-placed DD
New Delhi, May 17 (CRICKETNMORE) - Chennai Super Kings will eye the top spot on the points table when they face bottom-placed Delhi Daredevils in a dead rubber Indian Premier League (IPL) match here on Friday. ...