Chris gayle: Cricket News & Match Updates
विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कहेंगे गेल
बारबाडोस, 17 फरवरी - वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने इस साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के बाद वनडे से संन्यास लेने की घोषणा की है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने रविवार को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। सीडब्ल्यूआई ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए अभ्यास शुरू होने से पहले गेल ने इसकी घोषणा की।
गेल की हाल में लंबे समय बाद अंतर्राष्ट्रीय वनडे टीम में वापसी हुई है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले दो वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है।
वनडे में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले गेल, ब्रायन लारा के बाद वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
गेल ने अबतक 284 वनडे मैचों में 9727 रन बनाए हैं, जिसमें 23 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं। ब्रायन लारा के नाम वनडे में 10,405 रन दर्ज हैं।
39 साल के गेल ने 2015 के विश्व कप में जिम्म्बाब्वे के खिलाफ 215 रनों की पारी खेली थी, जो वनडे में किसी भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है।
गेल ने पिछले वर्ष अक्टूबर में भारत और बांग्लादेश के दौरे पर जाने से मना कर दिया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए अपना पिछला वनडे मैच पिछले साल जुलाई में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।
गेल ने 1999 में भारत के खिलाफ वनडे में पदार्पण किया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए अब तक 103 टेस्ट और 56 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिसमें क्रमश : 7214 और 1607 रन बनाए हैं।
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Chris gayle - Tesst
इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, खतरनाक क्रिस गेल ने की वापसी
WATCH: डेविड वॉर्नर ने दाएं हाथ से बैटिंग कर मचाया धमाल,क्रिस गेल की 3 गेंदों पर जड़े 14 रन
CPL 2018: Patriots beat Tallawahs to secure playoff spot
IPL 2018: The Elite Club of 30+
Cricketer Chris Gayle takes break, goes fishing in Kerala
IPL: Streak hints at KKR's plans to get Gayle out early
IPL 2018: Gayle ton powers Punjab to 193/3 vs Hyderabad
IPL 2018: Players who can be game changers for their respective teams
Gayle leads Windies celebrations after the team qualifes for the World Cup
Gayle joins elite club of century-makers in ODI
Joe Root, Chris Gayle, Ben Stokes among star attractions in IPL 2018 auction
Chris Gayle smashes T20 records in BPL 2017 final
Gayle guides Rangpur Riders to their maiden BPL title
Chris Gayle wins defamation suit in Australia
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago