Cls vs blk: Cricket News & Match Updates
Lanka Premier League 2023: पथिराना और आज़म ने किया शानदार प्रदर्शन, कोलंबो स्ट्राइकर्स ने बी-लव कैंडी को 27 रन से दी मात
लंका प्रीमियर लीग 2023 के तीसरे मैच में कोलंबो स्ट्राइकर्स ने मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) की शानदार गेंदबाजी और बाबर आज़म (Babar Azam) के अर्धशतक की मदद से बी-लव कैंडी को 27 रन से हरा दिया। इस मैच में कोलंबो के अन्य गेंदबाजों ने भी प्रभावित किया और पथिराना का अच्छा साथ दिया। आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले गए मैच में कोलंबो स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
कोलंबो स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 157 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बाबर आज़म के बल्ले से निकले। उन्होंने 52 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन की धीमी अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा नुवानिदु फर्नांडो ने 31 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन का योगदान दिया। वहीं पथुम निसांका ने 12 गेंद में 2 चौको की मदद से 15 रन बनाये। बी-लव कैंडी की तरफ से इसुरु उदाना ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। वहीं मोहम्मद हसनैन को 2 विकेट मिले। Read More...
Related Cricket News for Cls vs blk - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16