Cricket south africa
घरेलू टीम को मदद देने वाली पिचें बनाने में कोई बुराई नहीं : गिब्सन
केपटाउन, 7 जनवरी - दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच ओटिस गिब्सन ने मेजबान टीम द्वारा अपने लिए मददगार पिच बनाने की रणनीति का समर्थन किया है। गिब्सन का यह बयान पाकिस्तान कोच मिकि आर्थर के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दक्षिण अफ्रीका की पिचें टेस्ट के लिए सही नहीं हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को मात देकर सीरीज अपने नाम कर ली है। गिब्सन ने हालांकि आर्थर के बयान को हैरान करने वाला बताया है।
गिब्सन ने कहा कि न्यूलैंड्स की पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद थी, लेकिन उसी पिच पर फाफ डु प्लेसिस ने एक दिन शतक जमाया, लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाज उसी दिन सिर्फ चार विकेट ही ले सके।
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने गिब्सन के हवाले से लिखा है, "उस दिन फाफ ने उस विकेट पर शतक जमाया। मैंने लंबे अरसे बाद ऐसी पारी देखी। और उसी दिन पाकिस्तान ने सिर्फ चार विकेट लिए। हां, विकेट पर थोड़ा अनियमित उछाल था, मैं इससे इनकार नहीं करता, लेकिन फाफ ने बताया था कि बल्लेबाजी की जा सकती है।"
कोच ने कहा, "मैं पिच नहीं बनाता, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि पिच घरेलू टीम को मदद करे। हम पिच में बस तेजी और बाउंस के लिए कहते हैं। तो जब विकेट पर उछाल हो और गेंद सीम हो रही हो तो आपको इससे तालमेल बिठाना पड़ेगा।"
Related Cricket News on Cricket south africa
-
SL vs SA: साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस चोटिल होकर श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
6 अगस्त,(CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस कंधे की चोट के कारण श्रीलंका के पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं। तीसरे वनडे में कैच लेने की कोशिश के दौरान डु प्लेसिस चोटिल ...
-
CSA promises of new 'world-class' T20 league
Johannesburg, June 9 - Cricket South Africa (CSA) on Friday promised to launch a new "world-class" T20 competition after forging an equity deal with its main broadcast partner SuperSport. The yet-to-be-named league will be played ...
-
Kagiso Rabada wins South Africa's Cricketer of the Year award
June 3 (CRICKETNMORE) - Kagiso Rabada, the world's number one Test bowler won prestigious South Africa's Cricketer of the Year award. The young pacer picked up six awards of the eight he was eligible for. He picked ...
-
CSA congratulates Proteas on historic Test Series win over Australia
April 4 (CRICKETNMORE) - CRICKET SOUTH AFRICA (CSA) has congratulated the Standard Bank Proteas on winning the Sunfoil Test Series against Australia by a 3-1 margin after winning the final Test match by 492 runs ...
-
Team India cancel warm-up tie, opt for practice in South Africa
Johannesburg, Dec 11 (CRICKETNMORE): Cricket South Africa (CSA) on Monday announced that India's two-day warm-up match ahead of their three-Test series against the Proteas, has been cancelled. According to the CSA, India have insisted on ...
-
Otis Gibson likely to double up as South Africa bowling coach
Johannesburg, Oct 30 (CRICKETNMORE): New Proteas head coach Otis Gibson has hinted at doubling up as the bowling coach of the team as Cricket South Africa (CSA) gears up to name the support staff ahead ...