Cricket team
वापसी पर धोनी ने कहा, जनवरी तक मत पूछो
मुंबई, 28 नवंबर - भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और इस समय संन्यास की चर्चा का केंद्र बनने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वह जनवरी तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बारे में बात नहीं करना चाहते। यहां एक कार्यक्रम में जब धोनी से ब्रेक से वापसी के बारे में पूछा गया तो धोनी ने कहा, "जनवरी तक मत पूछो।"
धोनी इसी साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम की जर्सी पहनी थी, लेकिन तब से वह आराम के नाम से टीम से बाहर हैं।
उनके संन्यास को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं होती रहती हैं। वहीं ऋषभ पंत की विफलता ने धोनी की वापसी पर भी लोगों का ध्यान खींचा है।

हाल ही में टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मंगलवार को आईएएनएस से धोनी को लेकर किए गए सवाल पर कहा था, "यह निर्भर करता है कि वह (धोनी) कब खेलना शुरू करते हैं और आईपीएल में कैसा खेलते हैं। वहीं दूसरे खिलाड़ी विकेटकीपिंग में क्या कर रहे हैं और धोनी के मुकाबले उनकी फॉर्म क्या है। आईपीएल बड़ा टूर्नामेंट होगा क्योंकि आपके लगभग 15 खिलाड़ी तय हो चुके होंगे।"
उन्होंने कहा, "मैं कह सकता हूं कि आईपीएल के बाद आपकी टीम लगभग तय हो जाएगी। साथ ही मैं यह कहना चाहता हूं कि कौन कहां है इस बारे में कयास लगाने के बजाए आईपीएल तक का इंतजार करें। इसके बाद ही आप फैसला करने की स्थिति में होंगे कि देश में सर्वश्रेष्ठ 17 कौन हैं।"
Related Cricket News on Cricket team
-
रहकीम कॉर्नवाल की घातक गेंदबाजी, अफगानिस्तान की पहली पारी 187 रन पर सिमटी
27 नवंबर। अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन अफगनिस्तान की पूरी टीम 187 रन पर आउट हो गई। वेस्टइंडीज के रहकीम कॉर्नवाल ने गजब की गेंदबाजी की और 7 विकेट लेने ...
-
जसप्रीत बुमराह इस सीरीज से करेंगे टीम इंडिया में वापसी,चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने दिए संकेत
26 नवंबर,नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2020 में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे से टीम में वापसी कर सकते हैं। भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरूआत 24 जनवरी से होगी, जो 4 मार्च तक ...
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान टीम की हुई घोषणा,2 साल बाद लौटा ये खिलाड़ी
26 नवंबर,नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 नवंबर से लखनऊ में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ ...
-
जब भारतीय टैक्सी ड्राइवर ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों से नहीं लिए पैसे
ब्रिस्बेन, 25 नवंबर | आस्ट्रेलिया में एक भारतीय टैक्सी ड्राइवर ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों से किराए के रूप में पैसा लेने से मना कर दिया। टैक्सी ड्राइवर का यह व्यवहार पाकिस्तानी क्रिकेटरों को बेहद पसंद आया ...
-
5 टेस्ट खेलने वाले जॉर्ज बेली बन सकते हैं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के नए सिलेक्टर
मेलबर्न, 25 नवंबर | पूर्व वनडे और टी-20 कप्तान जॉर्ज बैली ऑस्ट्रेलिया के नए सिलेक्टर बन सकते हैं। बैली को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच जस्टिन लैंगर और चेयरमैन ट्रेवर हॉन्स के साथ पैनल में ...
-
भारत का आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहला स्थान बरकरार,देखें पूरी पॉइंट्स टेबल
कोलकाता, 25 नवंबर| विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपना पहला स्थान और मजबूत कर लिया है। बांग्लादेश को 2-0 से मात देकर भारत 360 अंकों पर पहुंच ...
-
NZ vs ENG: न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में इंग्लैंड को पारी औऱ 65 रनों से हराया,ये बना मैन…
25 नवंबर,नई दिल्ली। वीजे वॉटलिंग के दोहरे शतक औऱ गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी की दम पर न्यूजीलैंड ने बे ओवल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को एक पारी औऱ 65 रनों से ...
-
टीम इंडिया ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार पारी से जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
कोलकाता, 24 नवंबर | भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट क्रिकेट में लगातार चौथी बार पारी के अंतर से जीत दर्ज करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। भारत ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि रविवार को ...
-
विशाल हार के बाद बोले बांग्लादेशी कप्तान मोमिनुल हक,हमारे लिए कुछ बातें सकारात्मक रहीं
कोलकाता, 24 नवंबर | दो मैचों की सीरीज में भारत के हाथों मिली पारी की हार से आहत बांग्लादेशी कप्तान मोमिनुल हक ने रविवार को स्वीकार किया कि दोनो टीमों के बीच का अंतर इस ...
-
विराट-रोहित को आउट करने वाला ये बांग्लादेशी गेंदबाज करता है 'एयर फोर्स' में नौकरी,सम्मान में करता है सैल्यूट
भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलकाता में खेले पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पारी और 46 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही कोहली एंड कंपनी ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।भारतीय ...
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को एक पारी और 5 रन से हराया, यह खिलाड़ी बना मैन…
24 नवंबर। ब्रिस्बेन में खेले गए पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को एक पारी और 5 रन से हरा दिया। पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 335 रन पर ऑलआउट हो ...
-
ब्रिस्बेन टेस्ट : वार्नर, लाबुशाने के शतक से आस्ट्रेलिया ने बनाए 580 रन
ब्रिस्बेन, 23 नवंबर (| मार्नस लाबुसचांगे (185) और डेविड वार्नर (154) के शानदार शतकों की मदद से आस्ट्रेलिया ने गाबा मैदान पर पाकिस्तान के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी ...
-
विराट कोहली इतिहास रचने से 41 रन दूर, कप्तानों की इस लिस्ट में छोड़ेगे रिकी पॉटिंग को पीछे…
23 नवंबर,नई दिल्ली। ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे एतेहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पहली पारी में 106 रन पर ढेर करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले दिन का खेल खत्म ...
-
ऋषभ पंत,शुभमन गिल को टीम इंडिया से किया गया रिलीज, इस नए खिलाड़ी को डे-नाइट टेस्ट में मिली…
23 नवंबर,नई दिल्ली। कोलाकाता में खेले जा रहे एतेहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के बाद बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत औऱ शुभमन गिल को टीम से ...
Cricket Special Today
-
- 31 Mar 2026 02:55
-
- 26 Mar 2026 10:04