Cricket vault academy: Cricket News & Match Updates
उन्मुक्त चंद: अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाला कप्तान, जो बना गया था रातों-रात सुपरस्टार मगर...
26 मार्च 1993 को दिल्ली में जन्मे उन्मुक्त चंद ने स्कूल के दिनों में ही रणजी डेब्यू कर लिया था। उन्मुक्त ने साल 2010 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया, उन्होंने अपने चौथे ही मैच में 151 रन की पारी खेली। 18 साल और 15 दिन की उम्र में उन्मुक्त को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में डेब्यू का मौका मिला, लेकिन इस सीजन 2 मुकाबलों में सिर्फ 2 रन बना सके।
साल 2012 में अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए उन्मुक्त चंद को भारतीय टीम का कप्तान चुना गया। उनके नेतृत्व में भारत फाइनल में पहुंचा, जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से था। 226 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए उन्मुक्त चंद ने 130 गेंदों में 6 छक्कों और 7 चौकों के साथ 111 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को खिताब दिलाया। इस टूर्नामेंट में उन्मुक्त सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 6 मुकाबलों में 49.20 की औसत के साथ 246 रन बनाए। Read More...
Related Cricket News for Cricket vault academy - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16