Csa t20 challenge: Cricket News & Match Updates
VIDEO : मार्को जानसेन ने बनाया राशिद खान का भूत, 267 दिन बाद लिया आईपीएल का बदला
साउथ अफ्रीका टी-20 लीग के पहले सीज़न के 12वें मुकाबले में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने बुधवार (18 फरवरी) को एमआई केपटाउन को 2 विकेट से हरा दिया।इस मैच में एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे लेकिन मार्को जानसेन ने तूफानी अर्द्धशतक लगाकर सनराइजर्स को जीत दिला दी।
अक्सर अपनी बॉलिंग से छाने वाले जानसेन ने इस मैच में बल्ले से गदर मचा दिया और 27 गेंदों में 66 रनों की आतिशी पारी खेली। उनकी इस पारी में 3 चौके और 7 छक्के भी देखने को मिले। हालांकि, इस दौरान उन्होंने अगर किसी गेंदबाज़ की कुटाई की तो वो राशिद खान थे। जानसेन ने राशिद खान के एक ओवर में चौके-छक्कों की बारिश करते हुए 28 रन लूट लिए। राशिद खान के इस ओवर में जानसेन ने 4 छक्के और एक चौका लगाया। इसके साथ ही उन्होंने 267 दिनों बाद राशिद खान से अपना बदला भी ले लिया। Read More...