David warner: Cricket News & Match Updates
डेविड वॉर्नर ने IPL में आग नहीं लगा दी तो मैं दंग रह जाऊंगा
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सहायक कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन (Shane Watson) ने कहा है कि अगर उनके हमवतन और कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) बाकी के आईपीएल सीजन में "आग नहीं लगा देते" तो वह 'दंग' रह जाएंगे। वॉर्नर तीन अर्धशतकों के साथ सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि उन्होंने अपने रन 114.83 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं और वह अब तक एक छक्का नहीं लगा पाए हैं।
सोमवार को मुंबई इंडियंस के विरुद्ध मिली हार के दौरान वॉर्नर ने 43 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा करने पर निराशा के चलते बल्ले पर अपने हाथ से मुक्का मारा था। इस मैच में दिल्ली को अपनी चौथी लगातार हार मिली थी, लेकिन वॉटसन का मानना है कि उन्होंने अपनी पारी में ज्यादा "साहसी मानसिकता" दिखाई थी और अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म को हासिल करने के "बहुत करीब" हैं। Read More...