Dc lsg match: Cricket News & Match Updates
VIDEO: ऋषभ पंत ने कराई दिग्वेश राठी और नितिश राणा की सुलह, सामने आया मज़ेदार वीडियो
भारतीय क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे क्योंकि उन्हें इस मुकाबले में लखनऊ के स्पिनर दिग्वेश राठी और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नितिश राणा के बीच फिर से बैटल देखने को मिलने वाली थी लेकिन शायद अब उन्हें ये बैटल देखने को ना मिले क्योंकि लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने दोनों के बीच हुई अनबन को सुलझा दिया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पंत दोनों खिलाड़ियों के बीच प्रैक्टिस के दौरान सुलह करवा रहे हैं। इन दोनों के बीच पिछले साल दिल्ली प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान मैदान पर ज़बरदस्त कहा-सुनी हुई थी। नोटबुक सेलिब्रेशन पर राणा के अंदाज़ से नाराज़ राठी ने वेस्ट दिल्ली लायंस और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान गुस्से में आकर उन पर पलटवार किया था। Read More...
Related Cricket News for Dc lsg match - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 22 hours ago