Dc vs mi: Cricket News & Match Updates
हवा में उड़ी जेमिमा, 'Super Woman' बनकर पकड़ा करिश्माई कैच; देखें VIDEO
Jemimah Rodrigues Catch: वुमेंस प्रीमियर लीग का 7वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था जिसे MI ने 8 विकेट से जीत लिया। इस मैच में भले ही मुंबई इंडियंस को जीत मिली हो, लेकिन इसके बावजूद DC की स्टार बैटर जेमिमा रोड्रिग्स ने खूब सुर्खियां लूटी। दरअसल, मैच के दौरान जेमिमा ने एक अद्भूत कैच पकड़ा था जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
जोंटी रोड्स की दिलाई याद: जेमिमा का यह सुपर वुमेन कैच मुंबई इंडियंस की इनिंग के 12वें ओवर में दिखा। मैथ्यूज 32 रन बना चुकी थी और बड़े शॉट्स लगाकर मुकाबला जल्द खत्म करने के मूड में नज़र आ रहीं थी। मैथ्यूज ने कैप्सी के खिलाफ हवाई फायर किया, लेकिन यहां वह शॉट टाइम नहीं कर सकी। गेंद लॉन्ग ऑन की तरफ गया जहां जेमिमा ने पहले तेजी से दौड़ लगाई और फिर डाइव करके एक बेहतरीन कैच पकड़ लिया। जेमिमा का कैच देखकर फैंस को जोंटी रोड्स की याद आई है। Read More...