Jemimah Rodrigues Catch: वुमेंस प्रीमियर लीग का 7वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था जिसे MI ने 8 विकेट से जीत लिया। इस मैच में भले ही मुंबई इंडियंस को जीत मिली हो, लेकिन इसके बावजूद DC की स्टार बैटर जेमिमा रोड्रिग्स ने खूब सुर्खियां लूटी। दरअसल, मैच के दौरान जेमिमा ने एक अद्भूत कैच पकड़ा था जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
जोंटी रोड्स की दिलाई याद: जेमिमा का यह सुपर वुमेन कैच मुंबई इंडियंस की इनिंग के 12वें ओवर में दिखा। मैथ्यूज 32 रन बना चुकी थी और बड़े शॉट्स लगाकर मुकाबला जल्द खत्म करने के मूड में नज़र आ रहीं थी। मैथ्यूज ने कैप्सी के खिलाफ हवाई फायर किया, लेकिन यहां वह शॉट टाइम नहीं कर सकी। गेंद लॉन्ग ऑन की तरफ गया जहां जेमिमा ने पहले तेजी से दौड़ लगाई और फिर डाइव करके एक बेहतरीन कैच पकड़ लिया। जेमिमा का कैच देखकर फैंस को जोंटी रोड्स की याद आई है।
PLAY THIS ON LOOP @JemiRodrigues - A catch marvel
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 9, 2023
Scorecard https://t.co/MoIM0uilMQ #TATAWPL | #DCvMI pic.twitter.com/GqjAuHEZ2X
बता दें कि इस टूर्नामेंट में जेमिमा ने काफी प्रभावित किया है। फील्डिंग के अलावा वह मैदान पर अपनी बल्लेबाज़ी से भी काफी रंग जमा रहीं हैं। जेमिमा ने 3 मैचों में 147.27 की स्ट्राइक रेट से कुल 81 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 2 बार नॉट आउट पवेलियन वापस लौटी हैं। यानी उनका औसत 81 का है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें ऑक्शन में 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।
