दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े के स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में डीसी ने एमआई के सामने रोवमैन पॉवेल और ऋषभ पंत की महत्वपूर्ण पारियों के दम पर 160 रनों का लक्ष्य रखा है।
इससे पहले मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद डेनियल सैम्स और जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली का टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह उड़ाकर रख दिया। दिल्ली ने अपने शुरुआती 3 विकेट महज़ 31 रनों तक पावरप्ले के दौरान ही गंवा दिये थे।
डीसी को पहला झटका डेविड वॉर्नर के रूप में 21 के स्कोर पर तीसरे ओवर में लगा था। वॉर्नर को डेनियल सैम्स ने 5 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया था। इसी ओवर में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ ने दिल्ली को दूसरा भी झटका दिया और अगली ही गेंद पर मिचेल मार्श को शून्य के स्कोर पर स्लिप में कैच करवाकर आउट किया।
Mumbai Indians restricted DC to 159/7
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) May 21, 2022
Can They Chase This Down?#MIvDC #Mumbaindians #RCB pic.twitter.com/kxP1FXWwQb