Dc women
महिला टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, शैफाली वर्मा की आतिशी पारी !
29 फरवरी। भारत ने आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में अपना शानदार प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रखा। जंक्शन ओवल मैदान पर खेले गए मैच में भारतीय महिलाओं ने श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारत की इस जीत में एक बार फिर गेंदबाजों और 16 साल की बल्लेबाज शेफाली वर्मा का अहम योगदान रहा।
राधा यादव ने चार विकेट ले श्रीलंका को 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 113 रनों से आगे नहीं जाने दिया। वहीं शेफाली ने अपने तूफानी अंदाज में 34 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेल टीम की जीत की बुनियाद रखी। भारत ने 14.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
114 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली और स्मृति मंधाना (17) ने सधी हुई शुरूआत देते हुए 34 रन जोड़े। मंधाना यहां आउट हो गईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शेफाली के साथ मिलकर टीम का स्कोर 81 किया और यहीं सिरिवर्दने ने कौर की 15 रनों की पारी को समाप्त कर दिया।
पिछले मैचों में अर्धशतकों से लगातार चूकती आ रही शेफली से इस बार 50 का आंकड़ा पार करने की उम्मीद थी, लेकिन तीन रन पहले ही वो रन आउट हो गईं। उनका विकेट 88 के कुल स्कोर पर गिरा। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। शेफाली आउट होने से पहले अपना काम कर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा चुकी थीं।
टीम की जीत की औपचारिकताओं को दीप्ती शर्मा (नाबाद 6) और जेम्मिाह रोड्रिगेज (नाबाद 3) ने अंजाम तक पहुंचाया।
इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई।
टूर्नामेंट में लगातार दो मैच हार चुकी श्रीलंका की ओर से कप्तान चमारी अट्टापट्ट ही शीर्ष स्कोरर रहीं। उन्होंने 24 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्कों की मदद से सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली।
उनके अलावा शशिकला सिरिवर्दने ने 13, हर्षिता मादावी ने 12 और काविशा दिलहारी ने 16 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नाबाद 25 रनों का योगदान दिया। बाकी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी। भारत की ओर से राधा के अलावा राजेश्वरी गायकवाड ने दो और दीप्ति, शिखा पांडे तथा पूनम यादव ने एक-एक विकेट चटकाए।
Related Cricket News on Dc women
-
पाकिस्तानी कप्तान बिस्माह मारूफ टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका
मेलबर्न, 29 फरवरी | पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ अंगूठे की चोट के कारण यहां जारी आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हैं और अब उनकी जगह नाहिदा खान को टीम में ...
-
महिला T20 वर्ल्ड कप: भारत के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने चुनी बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग इलेवन
मेलबर्न, 29 फरवरी| श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने शनिवार को यहां भारत के खिलाफ जंक्शन ओवल मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का ...
-
महिला टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दी पटखनी, इंग्लैंड महिला गेंदबाजों का कमाल
28 फरवरी। इंग्लैंड ने यहां मनुका ओवल मैदान पर खेले गए आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के मैच में पाकिस्तान को 42 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान ...
-
भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मैच में क्यों मिली NZ को हार,केटी मार्टिन ने बताया
मेलबर्न, 27 फरवरी| न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी कैटी मार्टिन ने कहा है कि भारत के खिलाफ गुरुवार को मिली हार में उनकी खराब फील्डिंग एक बड़ा कारण रही। टीम ने भारत की बल्लेबाज ...
-
महिला T20 वर्ल्ड कप: भारत रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची
मेलबर्न, 27 फरवरी | भारतीय टीम ने गुरुवार को यहां जंक्शन ओवल मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए के मैच में न्यूजीलैंड को तीन रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड ...
-
महिला T20 वर्ल्ड कप: शफाली वर्मा की धमाकेदार पारी,भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 134 रन का टारगेट
मेलबर्न, 27 फरवरी| मध्यक्रम की नाकामी के चलते भारतीय महिला टीम यहां जंक्शन ओवल मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए के अपने तीसरे मैच में गुरुवार को न्यूजीलैंड के ...
-
महिला टी-20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, इन पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दिखा…
26 फरवरी। कप्तान बिस्माह मारूफ (नाबाद 39) और जवेरिया खान (35) की बेहतरीन पारियों के दम पर पाकिस्तान ने बुधवार को यहां मनुका ओवल मैदान पर खेले गए आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के ग्रुप-बी के ...
-
महिला टी-20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड को हरा सेमीफाइनल में पहुंचने उतरेगी भारतीय टीम, संभावित XI (प्रीव्यू)
मेलबर्न, 26 फरवरी| आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के ग्रुप-ए में अपने शुरुआती लगातार दोनों मैच जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम गुरुवार को यहां जंक्शन ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड के साथ होने वाले ...
-
‘Perfect 10'- देखिए कैसे इस महिला गेंदबाज ने वनडे में चटकाए अकेले 10 विकेट VIDEO !
25 फरवरी। वुमंस अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में केएसआरएम कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए मैच में चंडीगढ़ अंडर 19 टीम की गेंदबाज काशवी गौतम ने कमाल करते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 4.5 ओवर की गेंदबाजी के ...
-
टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने बांग्लादेश को 18 रन से हराया,तूफानी पारी के लिए शफाली बनी प्लेयर ऑफ…
पर्थ, 24 फरवरी| भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को यहां वाका मैदान पर खेले गए आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश को 18 रन से हराकर टूर्नामेंट ...
-
ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप: बांग्लादेश के खिलाफ जीत की लय जारी रखने उतरेगा भारत
पर्थ, 23 फरवरी| ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम सोमवार को यहां होने वाले आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में जीत की लय जारी रखने ...
-
महिला टी-20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज महिला टीम ने थाईलैंड को 7 विकेट से हराया, कप्तान स्टेफनी टेलर ने…
22 फरवरी। कप्तान स्टेफनी टेलर के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज ने यहां जारी महिला टी-20 विश्व कप के ग्रुप-बी के अपने पहले मैच में थाईलैंड को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में विजयी ...
-
भारत ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया, ये बनी प्लेयर ऑफ द…
21 फरवरी, नई दिल्ली। पूनम यादव (19/4) और शिखा पांडे (14/3) की बेहतरीन गेंदबाजी और दीप्ति शर्मा (नाबाद 49) रन की शानदार पारी के दम पर भारत ने आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2020 के ...
-
महिला टी-20 वर्ल्ड कप: दीप्ती शर्मा के शानदार पारी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 133…
21 फरवरी। भारतीय महिला टीम यहां सिडनी शोग्राउंड मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप के पहले मैच में मेजबान आस्ट्रेलिया के सामने बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने ...