De leede
VIDEO: हारिस रऊफ ने जीता दिल, मैच के बाद बेस डी लीडे को गले लगाकर बोले- 'आप लंबे छक्के मारना'
पाकिस्तान ने रविवार(30 अक्टूबर) को पर्थ के मैदान पर नीदरलैंड्स को टी-20 वर्ल्ड कप के 29वें मुकाबला में 6 विकेट से हराकर जीत हासिल की। इस मैच के दौरान गन गेंदबाज़ हारिस रऊफ की एक खतरनाक बाउंसर नीदरलैंड्स के बल्लेबाज़ बेस डी लीडे के हेलमेट पर जाकर लगी जिसके बाद बल्लेबाज़ को रिटायर हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। मैच के बाद हारिस रऊफ बेस डी लीडे से मुलाकात करते नज़र आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
हारिस रऊफ और बेस डी लीडे का यह वीडियो आईसीसी ने खुद अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में हारिस मैच के बाद घायल बल्लेबाज़ से हाल-चाल पूछते नज़र आ रहे हैं। पाकिस्तान के गेंदबाज़ ने नीदरलैंड्स के बल्लेबाज़ को गले लगाया और फिर उनकी मजबूत वापसी की कामना करते कैमरे में कैद हुए। उन्होंने कहा, 'मुझे आशा है कि आप जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे। आप मजबूत होकर मैदान पर वापसी करें और फिर लंबे-लंबे छक्के मारें।'
Related Cricket News on De leede
-
हारिस रऊफ की घातक बाउंसर से घायल हुआ बल्लेबाज़, आंख के नीचे से निकला खून; देखें VIDEO
हारिस रऊफ की बाउंसर बेस डी लीडे के हेलमेट से जाकर टकराई जिसके बाद बल्लेबाज़ दर्द में दिखा। ...
-
T20 World Cup 2022: रोमांचक मैच में नामिबिया को हराकर टॉप पर पहुंची नीदरलैंड, इस खिलाड़ी ने बल्ले…
बास डी लीडे (Bas de Leede) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर नीदरलैंड ने जिलॉन्ग में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के पांचवें मुकाबले में नामिबिया को 5 विकेट से हरा दिया। यह ...
-
T20 WC 2022: नीदरलैंड ने रोमांचक मैच में यूएई को 3 विकेट से हराया, लीडे-क्लासेन बने जीत के…
बास डी लीडे (Bas de Leede) और फ्रेड क्लासेन (Fred Klaassen)की शानदरा गेंदबाजी के दम पर नीदरलैंड ने रविवार (16 अक्टूबर) को जिलॉन्ग में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे मुकाबले में ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago