Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Delhi cm

Cricket Image for Former Indian Cricketer Gautam Gambhir Slams Delhi Cm Arvind Kejriwal
Image Source: Twitter

गौतम गंभीर ने कहा- 'दिल्ली का मुख्यमंत्री नहीं केवल मंत्री है अरविंद केजरीवाल'

By Prabhat Sharma May 26, 2021 • 14:23 PM View: 1494

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। गौतम गंभीर कोरोना के इस भंयकर काल में जरूरतमंदों की दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। इस बीच गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधा है।

गौतम गंभीर ने कहा, 'मेरा सवाल दिल्ली के मंत्री से है। मुख्यमंत्री इसलिए नहीं बोलूंगा क्योंकि मुख्य शब्द बहुत छोटा है लेकिन इसके मायने काफी ज्यादा बड़े हैं। मुख्य का मतलब है ईमनादारी, मुख्य का मतलब है जिम्मेदारी, मुख्य का मतलब है इंसानियत, मुख्य का मतलब है सच्चाई, मुख्य का मतलब है लोगों का दर्द समझना और उनकी तकलीफ के वक्त उनके साथ में खड़े रहना।'

Related Cricket News on Delhi cm