Dhoni sanju chatting video: Cricket News & Match Updates
VIDEO: धोनी से बात करते नजर आए संजू सैमसन, जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का सीज़न 28 मार्च से शुरू होने वाला है और सभी टीमों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। फैंस की निगाहें अपनी पसंदीदा टीमों पर तो होंगी ही लेकिन एक टीम ऐसी भी है जिसका फैन बेस सबसे ज्यादा है और वो इस बार काफी सुर्खियों में भी है। जी हां, आपने बिल्कुल सही समझा, हम चेन्नई सुपर किंग्स की ही बात कर रहे हैं जिसमें संजू सैमसन और एमएस धोनी एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे।
इस सीज़न से पहले, सभी की नज़रें टीम के नए खिलाड़ी संजू सैमसन पर इसलिए भी टिकी होंगी क्योंकि वो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं औऱ ये देखना दिलचस्प होगा कि सीएसके का मैनेजमेंट उनका इस्तेमाल किस तरह से करता है लेकिन आईपीएल 2026 से पहले संजू का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ बात करते हुए नजर आ रहे हैं। Read More...
Related Cricket News for Dhoni sanju chatting video - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16