Dubai international cricket stadium
Shaheen Afridi बने Abhishek Sharma का निशाना, चौके-छक्के ठोकते हुए पावरप्ले में तोड़ीं पाकिस्तान की उम्मीदें; देखिए VIDEO
Shaheen Afridi Targeted by Abhishek Sharma: भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला हमेशा खास होता है, लेकिन इस बार एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में असली भिड़ंत शाहीन अफरीदी बनाम अभिषेक शर्मा के बीच देखने को मिली। पाकिस्तान को अपने स्टार बॉलर से शुरुआती विकेट की उम्मीद थी, मगर अभिषेक ने पहले ही ओवर में चौका-छक्का जड़कर खेल की दिशा ही बदल दी। इसके बाद भी उन्होंने शाहीन पर अटैक जारी रखा और पावरप्ले में ही उनकी लय बिगाड़ दी।
रविवार (14 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 127 रन बनाए थे, लिहाजा उन्हें पावरप्ले में शाहीन अफरीदी से कमाल की उम्मीद थी। लेकिन भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने आते ही उनकी सारी प्लानिंग पर पानी फेर दिया।
Related Cricket News on Dubai international cricket stadium
-
Hardik Pandya ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में Arshdeep के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय गेंदबाज
एशिया कप 2025 के इंडिया-पाक मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने कमाल कर दिया। पांड्या ने पाकिस्तान के ओपनर सईम अयूब को पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजकर ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो अब तक ...
-
Hardik Pandya का कमाल, पहली ही गेंद पर गोल्डन डक पर चलते बने Saim Ayub; देखिए VIDEO
भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा ही हाईवोल्टेज रहता है और इस बार भी शुरुआत से ही रोमांच देखने को मिला। हार्दिक पांड्या ने पहली ही ओवर में पाकिस्तान के युवा ओपनर सईम अयूब को बिना खाता ...
-
टीम इंडिया ने Champions Trophy जीतकर बनाया गजब रिकॉर्ड, वनडे इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा
भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (9 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले में कुछ ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago