विमेंस एशिया कप 2026 के 7वें मैच में भारतीय टीम की भिड़ंत हांगकांग, चीन से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। हांगकांग की कप्तान नताशा माइल्स ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है।
टॉस जीतने के बाद हांगकांग, चीन की कप्तान ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हालात अच्छे हैं और हमें अपनी बैटिंग यूनिट के बारे में पक्का नहीं है। हम उन्हें 150 रन से कम पर रोकना चाहेंगे। हमारी टीम में दो बदलाव हैं। मैं प्लेइंग इलेवन में वापस लौटी हूं। जाहिर है कि भारत के खिलाफ खेलना रोमांचक है और हम भविष्य में वापस आकर एशिया कप खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"
टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने कहा, "हम भी इन हालात में पहले बैटिंग करना चाहते थे। हमने कोई खास स्कोर दिमाग में नहीं रखा है। हम बस अपनी ताकत के हिसाब से खेलना चाहते हैं। यह पिच मुश्किल है और हमें नहीं पता कि यह कैसा खेलेगी। हांगकांग अच्छा खेल रहा है और उनके खिलाफ खेलने और लय हासिल करने का यह हमारे लिए एक अच्छा मौका है।"