Women Women's Asia Cup 2026, IND-W vs PAK-W: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे महिला एशिया कप 2026 मुकाबले में पाकिस्तान को पावरप्ले के अंदर ही पहला झटका लग गया।
महिला एशिया कप 2026 का 9वां मुकाबला शनिवार (5 सितंबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को जल्द ही भारतीय स्टार ऑलराउंडर शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने पहला झटका दे दिया।
पाकिस्तान की पारी का पांचवां ओवर शेफाली वर्मा लेकर आईं। ओवर की तीसरी गेंद पर उनका सामना पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली (Muneeba Ali) से था। शेफाली ने गेंद को स्टंप की लाइन में रखा। मुनीबा ने इस गेंद को खेलने के लिए थोड़ा जगह बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वह शॉट खेलने में पूरी तरह चूक गई और गेंद ने अपना काम कर दिया। जैसे ही गिल्लियां बिखरीं, शेफाली ने भारत को पहली सफलता दिला दी।