Duleep trophy: Cricket News & Match Updates
ये खिलाड़ी भारतीय टीम में वापसी के लिए ले रहा अजिंक्य रहाणे से प्रेरणा, कहा- उन्होंने 35 साल की उम्र में वापसी की है
अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने डोमेस्टिक क्रिकेट और आईपीएल 2023 में अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारत की टेस्ट टीम में वापसी की थी। रहाणे ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने चयन को सही ठहराया था। अब वेस्टइंडीज दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है। वहीं भारत के अन्य टेस्ट विशेषज्ञ हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) टीम में वापसी करने के लिए रहाणे से प्रेरणा ले रहे हैं। विहारी पिछले जुलाई में बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।
हनुमा ने कहा कि, "एक बार जब आप भारतीय टीम से बाहर निकल जाते हैं, तो वापसी करना मुश्किल हो जाता है। इस चीज का असर आपकी मानसिकता पर पड़ता है। मैं पिछले सीज़न से गुज़रा था। आप रिटायर होने तक वापसी करना चाहेंगे। भले ही मैं 29 साल का हूं, फिर भी यह मुझमें मौजूद है। आपने अजिंक्य रहाणे को 35 साल की उम्र में वापसी करते देखा है।" Read More...