Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Tanush kotian

IPL 2024: कप्तान संजू ने धोनी की तरह दिखाई चतुराई, लिविंगस्टोन को थाला के स्टाइल में किया रन आउट, दे
Image Source: Google

IPL 2024: कप्तान संजू ने धोनी की तरह दिखाई चतुराई, लिविंगस्टोन को थाला के स्टाइल में किया रन आउट, देखें Video

By Nitesh Pratap April 13, 2024 • 21:52 PM View: 731

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 27वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ एक ऐसा रन आउट कर दिया जिससे फैंस को एमएस धोनी (MS Dhoni) की याद आ गयी। संजू ने फील्डर की थ्रो पर बड़ी चालाकी से लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) को रन आउट कर दिया। 

पारी का 18वां ओवर करने आये युजवेंद्र चहल ने 5वीं गेंद आशुतोष शर्मा को फुल और मिडिल और लेग स्टंप की ओर डाली। आशुतोष ने इस गेंद पर डीप मिडविकेट की और शॉट खेलते हुए रन लेने के लिए दौड़ पड़े। लिविंगस्टोन दूसरा रन भी लेना चाहते थे लेकिन उनके साथी ने उन्हें वापस भेज दिया। हालाँकि, इससे पहले कि वह सुरक्षित रूप से क्रीज के अंदर वापस आ पाते, संजू सैमसन ने तनुश कोटियन द्वारा थ्रो की गयी गेंद को इकट्ठा किया और शानदार अंदाज में गिल्लियां उड़ा दीं। 

Related Cricket News on Tanush kotian