Tanush Kotian Catch Video: दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) का दूसरा प्लेऑफ मुकाबला नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन (North Zone vs West Zone) के बीच BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जा रहा है जहां खेल के पहले दिन वेस्ट जोन के 27 वर्षीय हरफनमौला खिलाड़ी तनुष कोटियन (Tanush Kotian) ने दो बेहद ही शानदार कैच पकड़कर फैंस का दिल जीता। उन्होंने सुपरमैन स्टाइल में ये कैच लिए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
तनुष का पहला कैच North Zone की पारी के 62वें ओवर में देखने को मिला। West Zone के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ तुषार देशपांडे करने आए थे जिन्होंने अपनी तीसरी गेंद एक खतरनाक बाउंसर की और विपक्षी बल्लेबाज़ आबिद मुश्ताक को फंसाया। इस पर आबिद मुश्ताक पुल शॉट खेलना चाहते थे जिसे वो ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए। ऐसे में गेंद उनके बैट से टकराकर हवा में गई जिसके बाद तनुषा ने डाइव करते हुए शानदार कैच लिया।
खास बात तो ये है कि वो यहां पर ही नहीं रुके और इसके बाद उन्होंने West Zone के लिए पारी का 65वां ओवर करते हुए अपनी आखिरी गेंद पर अर्शदीप को फंसाया। अर्शदीप ने एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच उठा दिया था जिसे देखकर कोटियन की आंखें चमक गई और उन्होंने खुद ही सुपरमैन स्टाइल में हवा में उड़ते हुए गेंद को लपका। BCCI Domestic ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।