Dwayne bravo: Cricket News & Match Updates
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वायन ब्रावो ने की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की घोषणा !
नई दिल्ली, 13 दिसम्बर | वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वायन ब्रावो ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास से वापसी की घोषणा की है। ब्रावो ने कहा है कि अब वह टी-20 टीम में चयन के लिए उपलब्ध हैं। ब्रावो ने 2018 में संन्यास की घोषणा की थी लेकिन वह सितम्बर 2016 के बाद वेस्टइंडीज के लिए नहीं खेले थे।
ब्रावो ने एक बयान में कहा, "आज मैं इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की घोषणा करता हूं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि मैंने प्रशासनिक सुधारों के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का फैसला किया है। मैं चयनकर्ताओं को बता देना चाहता हूं कि मैं टी-20 क्रिकेट में चयन के लिए उपलब्ध हूं।"
ब्रावो ने बीते महीने संकेत दिए थे कि वह फिर से अपने देश के लिए खेलना चाहते हैं। ब्रावो ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अफगान टीम पर वेस्टइंडीज को मिली 3-0 की जीत के लिए बधाई देते हुए यह बात कही थी।
ब्रावो ने वेस्टइंडीज के लिए 40 टेस्ट, 164 वनडे और 66 टी-20 मैच खेले हैं। सभी फारमेट्स में ब्रावो ने 6310 रन बनाए हैं और 337 विकेट लिए हैं।
ब्रावो अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स, लाहौर कलंदर्स, मेलबर्न रेनेगेड्स, त्रिनबागो नाइट राइडर्स और विनिपेग हॉक्स के लिए टी-20 फारमेट में खेल रहे हैं।
हाल ही में ब्रावो टी-10 लीग में खेले थे, जिसका आयोजन अबू धाबी में हुआ था।
Related Cricket News for Dwayne bravo - Tesst
ड्वेन ब्रावो ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया वापस, वेस्टइंडीज के खेलेंगे ये फॉर्मेट
Dwayne Bravo reverses retirement, announces International comeback
3 आईपीएल कप्तान जो एक भी मैच नहीं जीत पाए,लिस्ट में एक भारतीय खिलाड़ी भी
Dwayne Bravo ruled out of CPL 2019 due to injury
CPL 2019 की शुरुआत से पहले नाईट राइडर्स को झटका, कप्तान ड्वेन ब्रावो हुए चोटिल, इस दिग्गज को मिली कप्तानी
ड्वेन ब्रावो के वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप टीम में रिजर्व के रूप में शामिल,2018 में ले लिया था संन्यास
Retired Bravo included in Windies reserves for World cup
Dwayne Bravo turns up as barber for CSK team-mate
Dwayne Bravo puts together music video for Chennai Super Kings Cubs
Dhoni fans ensure CSK has support in away ties: Dwayne Bravo
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबर,ये दिग्गज खिलाड़ी 2 सप्ताह के लिए IPL 2019 से बाहर
IPL 2019: Dwayne Bravo picks three as CSK restrict Delhi Capitals to 147/6
Dwayne Bravo quits international cricket
Nothing is better than winning final says Bravo
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54