Eden gardens stadium
प्रदूषण के चलते दिल्ली से हटेगा भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच? कोलकाता को मिल सकती है मेज़बानी
India vs South Africa Test Match: दिवाली के आसपास दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई बड़ा फैसला ले सकता है। नवंबर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला अब दिल्ली की बजाय कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए यह बदलाव किया जा सकता है।
भारत नवंबर में साउथ अफ्रीका की दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ की मेज़बानी करेगा, जो 14 से 26 नवंबर के बीच खेली जाएगी। पहले टेस्ट की मेज़बानी दिल्ली को दी गई थी, लेकिन अब इसे बदलकर कोलकाता कर दिया जा सकता है। हर साल दिवाली के समय दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। ऐसे में खिलाड़ियों की सेहत को लेकर चिंता जताई जा रही है। इसी वजह से बीसीसीआई इस मैच को कोलकाता शिफ्ट करने का फैसला ले सकता है। पहला टेस्ट अब दिल्ली की बजाय 14 से 18 नवंबर तक ईडन गार्डन्स में खेला जा सकता है।
Related Cricket News on Eden gardens stadium
-
IPL 2025: शुभमन गिल और टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस का जलवा, कोलकाता को Eden Gardens पर 39 रन…
IPL 2025 के 39वें मुकाबले में Gujarat Titans (GT) ने Eden Gardens Stadium में Kolkata Knight Riders (KKR) को 39 रन से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। ...
-
IPL 2022 के प्लेऑफ के शेड्यूल की हुई घोषणा, कोलकाता और अहमदाबाद में खेले जाएंगे मुकाबले
IPL 2022 Playoffs Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (आईफीएल) 2022 के प्लेऑफ मुकाबले कोलकाता और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। फाइनल मैच 29 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की एपेक्स... ...
-
IPL 2022: कोलकाता-अहमदाबाद में खेले जाएंगे प्लेऑफ मुकाबले, 29 मई को इस मैदान पर होगा फाइनल!
Narendra Modi Stadium और Eden Gardens में हो सकते हैं IPL 2022 Playoffs के मुकाबले, बीसीसीआई जल्द कर सकती है आधिकारिक घोषणा ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08