England cricketer
Advertisement
प्लेऑफ में विल जैक्स की गैरमौजूदगी में किसे आज़माएगी MI? इस सीनियर इंग्लिश प्लेयर की हो सकती है एंट्री
By
Ankit Rana
May 15, 2025 • 22:15 PM View: 1189
मुंबई इंडियंस(MI) की टीम IPL 2025 प्लेऑफ में जगह बना लेती है, तो उन्हें टॉप ऑर्डर में एक दमदार विदेशी बल्लेबाज़ की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो(Jonny Bairstow) का नाम सबसे आगे चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक बेयरस्टो से बातचीत अंतिम दौर में है और वो विल जैक्स(Will Jacks) की जगह टीम से जुड़ सकते हैं।
IPL 2025 अब जैसे-जैसे प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है, टीमों ने अपनी तैयारियां और प्लानिंग तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस को एक अहम झटका लगा है, क्योंकि उनके मिडल ऑर्डर बल्लेबाज़ और ऑलराउंडर विल जैक्स अब प्लेऑफ के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। जैक्स को इंग्लैंड की वनडे टीम में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए चुना गया है, जिसकी वजह से वे IPL का अंतिम चरण नहीं खेल पाएंगे।
Advertisement
Related Cricket News on England cricketer
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago