England squad
IND vs ENG Test: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से पहले टीम इंडिया में शामिल हुआ ये युवा पेसर
Harshit Rana added India Team: टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरु हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ की तैयारी में जुटी है और उससे पहले एक ऐसा नाम चुपचाप लीड्स में स्क्वॉड के साथ जुड़ गया है, जिसकी अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा को इंग्लैंड दौरे के लिए बतौर बैकअप साथ रखा गया है, लेकिन वो टीम के आधिकारिक सदस्य नहीं होंगे।
23 साल के तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरु हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ से पहले भारत की टेस्ट टीम के साथ लीड्स पहुंच चुके हैं। हालांकि बीसीसीआई ने उन्हें आधिकारिक स्क्वॉड में शामिल नहीं किया है, लेकिन वह टीम के साथ लंदन से लीड्स ट्रेन से सफर करते हुए नज़र आए। PTI की रिपोर्ट और स्टार स्पोर्ट्स द्वारा उनके सोशल मिडिया अंकाउंट पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, राणा को कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस को देखते हुए बैकअप के तौर पर टीम के साथ बनाए रखा गया है।
Related Cricket News on England squad
-
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ घरेलू टी20I सीरीज़ के लिए टीम का किया ऐलान; डालें एक नजर टीम…
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच होने वाली बहुप्रतीक्षित टी20I सीरीज़ के लिए इंग्लैंड ने अपनी 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सीरीज़ की शुरुआत 28 जून से ट्रेंट ब्रिज में ...
-
पहले टेस्ट से बाहर हुए जोफ़्रा आर्चर, लेकिन सेलेक्टर ने दिए वापसी के संकेत; कब खेलेंगे– जानिए प्लान
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है, लेकिन जोफ़्रा आर्चर का नाम स्क्वॉड में नहीं है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। इंग्लैंड सेलेक्टर ने उनकी वापसी ...
-
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए किया अपनी टीम का ऐलान, इन 14 घातक खिलाड़ियों…
इंग्लैंड और भारत के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जिसके पहले मुकाबले के लिए इंग्लैंड क्रिकेट ने गुरुवार, 05 जून को अपनी 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर ...
-
इंग्लैंड दौरे के लिए श्रेयस अय्यर की अनदेखी पर कैफ ने उठाए सवाल; साई सुदर्शन को मौका और…
पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में श्रेयस अय्यर की अनदेखी पर सवाल खड़े किए हैं। कैफ का मानना है कि जब साई सुदर्शन को आईपीएल फॉर्म के आधार ...
-
विराट-रोहित नहीं, अब गिल-पंत के भरोसे इंग्लैंड में टेस्ट जीतने उतरेगी टीम इंडिया, यह हो सकती है भारत…
टीम इंडिया अब नए दौर में कदम रख चुकी है, जहां टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के संन्यास के बाद अब शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे युवा सितारों पर ...
-
श्रीलंका में छा जाने के बाद अब इंग्लैंड फतेह को तैयार भारतीय महिला टीम, इंग्लैंड दौरे के लिए…
श्रीलंका में शानदार प्रदर्शन के बाद अब भारतीय महिला टीम की नजरें इंग्लैंड में जीत दोहराने पर हैं। बीसीसीआई(BCCI) ने इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे और टी20 दोनों टीमों का ऐलान कर दिया है। ...
-
अर्शदीप इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार, शमी की फिटनेस पर संशय, ऋषभ पंत बनेंगे टेस्ट उपकप्तान – रिपोर्ट
IPL में खराब फॉर्म के बाद मोहम्मद शमी की टेस्ट टीम में जगह पक्की नहीं, वहीं अर्शदीप सिंह को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिलने की उम्मीद, ऋषभ पंत को टेस्ट उपकप्तान बनाए जाने ...
-
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच के लिए किया प्लेइंग XI का ऐलान
इंग्लैंड ने पिछले महीने भारत के खिलाफ खेले गए अपने आखिरी वनडे मैच की तुलना में तीन बदलाव किए हैं। विकेटकीपर के तौर पर जैमी स्मिथ को शामिल किया गया है, जो वनडे टीम में ...
-
क्या वरुण चक्रवर्ती की एंट्री से वाशिंगटन सुंदर होंगे चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड से बाहर?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसमें भारतीय टीम ने पहले दो मुकाबले (6 और 9 फरवरी) जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। तीसरा और आखिरी ...
-
3 बदकिस्मत खिलाड़ी जो ICC 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड की टीम में जगह बनाने में रहे…
हम आपको इंग्लैंड के उन 3 बदकिस्मत खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जो ICC 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम से बाहर हो गए है। ...
-
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूज़ीलैंड ने किया टीम का ऐलान, केन विलियमसन की हुई वापसी
न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में केन विलियमसन का नाम भी शामिल है। ...
-
इंडिया C के 3 खिलाड़ी जिनका बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए हो सकता है चयन
हम आपको इंडिया सी के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनका बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चयन हो सकता है। ...
-
ENG vs SL Test: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया स्क्वॉड का ऐलान, तीन…
श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्य स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। ...
-
टेस्ट में रन बनाने को लेकर संघर्ष कर रहे शुभमन गिल का समर्थन करते हुए हेड कोच राहुल…
शुभमन गिल पिछले कुछ समय से टेस्ट में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है। वहीं हेड कोच राहुल द्रविड़ ने गिल का समर्थन किया है। ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08