England womens team: Cricket News & Match Updates
हो गया ऐलान, Nat Sciver-Brunt बनीं इंग्लैंड वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान; इंटरनेशनल लेवल पर खेले हैं 250 से ज्यादा मैच
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (England Cricket Board) ने मंगलवार, 29 अप्रैल को इंग्लैंड वुमेंस टीम (England Women's Team) की नई कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि इंग्लिश टीम की नई कैप्टन के तौर पर टीम की स्टार ऑलराउंडर नेट साइवर ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) को चुना गया है जो कि मौजूदा समय में ICC रैंकिंग्स के अनुसार ODI फॉर्मेट में दुनिया की तीसरी सबसे कामियाब वुमेन बैटर और चौथी सबसे कामियाब वुमेन ऑलराउंडर हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। खुद इंग्लैंड क्रिकेट के आधिकारिक एक्स अकाउंट से नेट साइवर ब्रंट की एक तस्वीर साझा करते हुए फैंस को ये जानकारी दी गई है कि अब वो इंटरनेशनल लेवल पर तीनों ही फॉर्मेट में इंग्लिश टीम की अगुवाई करती नज़र आएंगी। आपको बता दें कि 32 वर्षीय ब्रंट बीते तीन सालों से इंग्लिश टीम की वाइस कैप्टन रही हैं और इसी बीच साल 2021 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान बतौर कैप्टन इंग्लिश टीम की अगुवाई भी की थी। Read More...
Related Cricket News for England womens team - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16