Fabien allen superman catch: Cricket News & Match Updates
WATCH: फेबियन एलन ने कर दिखाया चमत्कार, सुपरमैन स्टाइल में पकड़ा असंभव कैच
अबू धाबी टी-10 लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली बुल्स ने टीम अबू धाबी को 42 रन से हराकर टूर्नामेंट के क्वालिफायर 2 में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में दिल्ली बुल्स के बल्लेबाजों ने तो धमाल मचाया ही लेकिन फील्डिंग भी किसी अजूबे से कम नहीं रही। वेस्टइंडीज के स्टार फेबियन एलन ने इस मैच में एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे।
एलन के इस सुपरमैन कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अबू धाबी के खिलाफ दिल्ली बुल्स के लिए खेलते हुए, एलन ने बाउंड्री लाइन पर एक चमत्कारिक कैच को पकड़ा। ये घटना तब हुई जब फजलहक फारूकी ने फुल टॉस फेंकी और लेउस डु प्लॉय ने एक हवाई शॉट मार दिया। गेंद काफी देर तक हवा में तैर रही थी और एलन इस गेंद के पीछे थे, एक समय ऐसा लग रहा था कि ये गेंद एलन से दूर रह जाएगी लेकिन उन्होंने सुपरमैन स्टाइल में छलांग लगाकर इस कैच को पकड़ लिया। Read More...