Fan tries hide ball while brevis hit six
Advertisement
VIDEO: डेवाल्ड ब्रेविस ने स्टेडियम के बाहर पहुंचाई बॉल, बॉल चुराकर भागने लगा फैन लेकिन कैमरे में हो गया कैद
By
Shubham Sharma
August 25, 2025 • 10:02 AM View: 1078
Dewald Brevis Six in 3rd ODI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 276 रनों से हरा दिया। हालांकि, इस बड़ी जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया सीरीज 2-1 से हार गया। इस आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस ने एक बार फिर से दिखाया कि वो कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं।
मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले गए इस मैच में ब्रेवस ने 28 गेंदों में 49 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 2 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इसमें से एक छक्का तो ऐसा था जिसने फैंस का भरपूर एंटरटेनमेंट किया। दरअसल, ब्रेविस द्वारा लगाए गए इस छक्के के दौरान गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई और एक दर्शक पहले तो गेंद को लेकर भागता दिखा और बाद में गेंद को छुपाने की कोशिश करने लगा।
Advertisement
Related Cricket News on Fan tries hide ball while brevis hit six
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42
Advertisement