Fangirl ask number neeraj chopra: Cricket News & Match Updates
VIDEO: फैन गर्ल ने मांगा नीरज चोपड़ा से मोबाइल नंबर, फिर आगे हुआ कुछ ऐसा
भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में अपनी अलग पहचान बना ली है। नीरज को देश के साथ-साथ विदेश में भी खूब प्यार किया जा रहा है और उनके फैंस में लड़कियों की तादाद भी कम नहीं है। नीरज चोपड़ा की विदेशी लड़कियां भी तगड़ी फैन हैं, इसका उदाहरण हमें एक ताज़ा वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिलता है।
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूरोपीय फैन गर्ल ने फोटो खिंचवाने के बाद हिम्मत करके नीरज चोपड़ा से उनका फोन नंबर तक मांग लिया। इस वायरल क्लिप में, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा फैंस को ऑटोग्राफ देते और फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक यूरोपियन फैन गर्ल उनके साथ फोटो खिंचवाने के बाद उनका नंबर मांगती है, तो चोपड़ा विनम्रता से मना कर देते हैं। Read More...
Related Cricket News for Fangirl ask number neeraj chopra - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago